
ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा निवासी किशोर श्रीवास्तव को साइबर ठगों ने मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी का शिकार बनाया। पुलिस की माने तो, किशोर श्रीवास्तव अपने भतीजे के लिए दुल्हन की तलाश में थे। उन्होंने एक मैट्रिमोनियल साइट पर भतीजे की प्रोफाइल डाली थी। एक माह से उन्हें एक लड़की खुद को रिश्ते नामक मैरिज ब्यूरो की कर्मचारी बताकर दुल्हन दिखाने की बात कह रही थी। अंत में उन्हें एक परिवार से बात करवाकर दुल्हन की तस्वीर दिखाई गई। हालांकि, यह बातचीत फोन पर ही थी।
लड़की वाले खुद को नोएडा निवासी ही बता रहे थे। मैरिज ब्यूरो वालों ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए 3500 रुपये देने होंगे। साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल और जमशेदपुर पुलिस को ट्विटर के माध्यम से शिकायत की गई है। उसके बाद ही उनके द्वारा प्रक्रिया अपनायी जाएगी। उसके बाद किशोर ने फीस में 500 रुपये डिस्काउंट कर रिश्ता जोड़ने कि राशि तीन हजार जमा कर दी। उन्होंने कर्मचारी द्वारा दिए गए एकाउंट नंबर जो कि हिमांशु कुमार पाठक के नाम पर केनरा बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर डिमना ब्रांच का था, रुपये ट्रांसफर किए गए। फीस देते ही महिला कर्मचारी ने बात करना बंद कर दिया और लगातार बहाने बनाते रही। फीस की रकम वापस मांगने पर कहा जाता है कि एक हजार रुपये देकर फॉर्म भरें तब जाकर फीस वापस की जाएगी। साइबर क्राइम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!