
राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के दिलकुशा गार्डेन के पास रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में शामिल मास्टर माइंड बिट्टू जयसवाल और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हत्या में शामिल मास्टरमाइंड बिट्टू जयसवाल घायल हो गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बीते 25 जून को लखनऊ में वीरेंद्र ठाकुर की हत्या कर दी गई थी। तफ्तीश में पता चला कि वीरेंद्र की हत्या की सुपारी उसकी पहली पत्नी प्रियंका ने दी थी। हत्या की साजिश रचने में मुख्य आरोपी फिरदौस, वीरेंद्र की पहली पत्नी प्रियंका और उसका प्रेमी बिट्टू शामिल है।
मामले में वीरेंद्र की दूसरी पत्नी खुशबुन तारा ने कैंट थाने में पहली पत्नी प्रियंका, उसके प्रेमी बिट्टू और फिरदौस के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। बिहार में ताबड़तोड़ दबिश और 100 से अधिक मोबाइल नंबरों के सर्विलांस से यह साफ हो गया था कि वीरेंद्र की हत्या फिरदौस ने ही अपने शूटरों के साथ की थी। पुलिस की पड़ताल में यह भी साफ हो गया है कि प्रियंका और बिट्टू ने फिरदौस के साथ हत्या की साजिश रची थी।
यह भी पढ़े :- BJP नेता का शव घर के अंदर झुलसी हुई हालत में मिला, पत्नी से रहते थे अलग
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!