
एमजीएम अस्पताल में चालक का काम करने वाला होमगार्ड राहुल सिंह ने अपनी पत्नी निकिता सिंह (24) की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को टिनप्लेट अस्पताल में पहुंचाकर देर रात वहां से फरार हो गया। उसने अस्पताल में कहा कि वह एटीएम से रुपये निकालने के लिये जा रहा है उसके बाद से वह नहीं लौटा। इसके बाद घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने देर रात को ही राहुल की गिरफ्तारी के लिये उसके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वह नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड राहुल सिंह गुरुवार की दोपहर के समय अपनी पत्नी को लेकर एमजीएम अस्पताल में गया हुआ था। तब वह अस्पताल के बाहर खड़ी वैन में ही पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। तब लोगों ने उसे मना भी किया था। घटना के बाद निकिता की मां सरोज देवी ने बताया कि दोनों ने प्रेम-संबंध के बाद कोर्ट में अक्तूबर 2020 में शादी की थी। शादी के बाद मायका पक्ष की ओर से नकद 2 लाख रुपये दहेज भी दिया गया था।
आनंदनगर में बेटी को रखे हुये था। गुरुवार की रात के 9.30 बजे बेटी से अंतिम बार बातचीत हुई थी। बेटी ने कहा कि पति रुपये के लिये टार्चर करता है। नितिका का दो बच्चा है। इसमें एक बच्चा 14 माह का और दूसरा एक माह का है। अभी दोनों बच्चा नानी के पास ही रह रहा है। सरोज देवी ने बताया कि गोलमुरी पुलिस रात के 2 बजे उसके आवास पर पहुंची हुई थी। इस बीच पुलिस ने राहुल का पता पूछा था। साथ ही घटना के कारणों के बारे में पूछा था। इस बीच परिवार के लोगों ने पूरी कहानी बतायी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!