
श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस आफताब पूनावाला से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे कर रही है।पुलिस ने अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद एक नई गर्लफ्रेंड बनाई थी।इस नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस की पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि उसे पहले नहीं पता था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या की है।
जबसे उसे इस हत्याकांड के बारे में पता चला है वो सदमे में है।उसने पुलिस में दर्ज कराए अपने बयान में कहा है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि जिस फ्लैट में वो आफताब के साथ जा रही है वहां पर किसी इंसान के शरीर के टुकड़े रखे गए हैं।उसने पुलिस को आगे बताया कि आफताब ने उसे 12 अक्टूबर को एक रिंग भी गिफ्ट की थी, जो श्रद्धा का ही था।पुलिस ने बाद में उस रिंग को रिकवर कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब की नई गर्लफ्रेंड जो पेशे से डॉक्टर है, ने उन्हें बताया कि वो उस फ्लैट में दो बार ही गई थी।लेकिन जब भी वो उस फ्लैट में गई तो उसे कभी नहीं लगा कि यहां किसी के शव के टुकड़े रखे गए हैं।यहां तक उसने फ्लैट में रहते हुए कभी आफताब को डरा हुआ भी नहीं देखा।पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार आफताब अलग-अलग डेटिंग एप के जरिए 15 से 20 लड़कियों के भी संपर्क में था।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!