
देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले चिंता पैदा कर रहे है। पिछले 24 घंटे में आए संक्रमण के नए केस साढ़े तीन हज़ार से भी ज्यादा हैं। कोरोना के दैनिक मामलों में हो रही बढ़ोतरी के चलते एक्टिव केस का आंकड़ा भी 19 हज़ार को पार कर गया है।
इस बीच भारत सरकार ने WHO के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत में कोरोना संक्रमण से 47 लाख मौतें हुई हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 3,545 नए कोविड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,30,94,938 हो गया है।
वहीं इस दौरान हुई 27 नए मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 5, 24, 002 हो गया। देश में इस वक़्त एक्टिव केस की संख्या 19,688 है, जो कुल मामलों का 0.05 % है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 31 की गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 3549 मरीज ठीक हुए है, जिसके बाद ठीक होने वाली की संख्या बढ़कर 42,551,248 हो गयी है।
भारत ने WHO के दावे का किया खंडन
डब्लूएचओ का कहना है कि दुनियाभर में होने वाली मौतों की सही गिनती नहीं की गई है। भारत में जो गिनती की गई है उससे लगभग 10 गुना ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालाँकि भारत सरकार ने WHO के इस दावे का खंडन किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी किए जाने वाले गणितीय मॉडल के आधार पर अधिक मृत्यु दर अनुमान लगाने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताता रहा है।
भारत ने कहा है कि अधिक मृत्यु दर अनुमान को पेश करने के लिए गणितीय मॉडल के उपयोग पर भारत की कड़ी आपत्ति के बावजूद डब्ल्यूएचओ ने भारत की चिंताओं को पर्याप्त रूप से संबोधित किए बिना ही अतिरिक्त मृत्यु दर अनुमान जारी किया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!