
झारखंड में कोरोना विस्फोट हुआ। बीते 24 घंटे में राज्य में 115 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राजधानी रांची से 9 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है। राज्यवार रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में अकेले 76 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद पूर्वी सिहंभूम में मरीजों की संख्या 129 हो गई है। यह राज्य में सर्वाधिक है। संक्रमित मरीजों में अधिकांश स्कूली छात्राएं हैं। चकुलिया कस्तुरबा विद्यालय में मंगलवार को 46 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। कोरोना का बढ़ता मामला डराने लगा है।
कस्तूरबा विद्यालयों में शिविर लगाकर जांच
बता दें कि जमशेदपुर में कस्तूरबा विद्यालयों में शिविर लगाकर कोरोना जांच की गई। बुधवार को बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल सकते हैं। जमशेदपुर में एक साथ इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार इस वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। 3-4 दिनों में मरीज ठीक हो जा रहे हैं। पर मरीजों को बचकर रहने की जरूरत है। बता दें कि रिम्स में 2 मरीज अब भी भर्ती हैं पर गंभीर नहीं हैं।
धनबाद जिले में पांच नए संक्रमित मरीज मिले
धनबाद जिले में मंगलवार को 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें एक युवती है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सदर अस्पताल में रैट किट से 53 लोगों की जांच की गई थी। इसमें मनईटांड़ की एक 18 वर्षीय युवती, तोपचांची के सिहंदाहा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 366 तक पहुंची
रांची जिले में मंगलवार को मिले कुल 9 कोरोना मरीजों के साथ ही यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 166 हो गई है। वहीं राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 366 पहुंच गई है। मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद रांची के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में अब तक जांच शुरू नहीं हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बाहर से आने वाले यात्री या उनके परिजन अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। रांची जिला सिविल सर्जन के अनुसार मैनपालर की मांग विभाग से की गई है। जैसे ही कर्मी मिलेंगे, जांच शुरू कर दी जाएगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!