Advertisements

पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) में रविवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले। यह इस साल की सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या हैं। कोरोना से एक मरीज की मौत भी हो गई है। मृतक बिरसानगर की महिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या 46 तक पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले जून 2022 में जिले में 22 संक्रमित मिले थे। इस वर्ष 12 मार्च को इससे पहले कोरोना से मौत हुई थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। अस्पतालों को संक्रमित के साथ संदिग्ध मरीजों की शीघ्र जानकारी देने को कहा गया है। सदर अस्पताल में आने वाले हर मरीजों को कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। दूसरी ओर जिला समाहरणालय समेत अन्य सरकारी दफ्तरों पर बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!