पीपीटी के माध्यम से जमीन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दी गईं
एकल नारी सशक्ति संगठन की ओर से 14-16 मई को सिल्ली में भूमि साक्षरता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बनसरूली, पिस्का, हाकेदाग, हालमाद, पश्चिमी मुरी एवं मुरी पंचायतों से महिलाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षक के रूप में शार्क, हजारीबाग से बिन्नी, कामेश्वर वर्मा, प्रीति गुड़िया, सबिता कौर एवं कुमार दिलीप शामिल हुए।
कामेश्वर वर्मा ने मानव जीवन में जमीन के महत्व को विस्तार से बताया। खासकर महिलाओं के जीवन में जमीन बहुत ही महत्वपूर्ण है। CNT कानून से जुड़ी सारी जानकारियां दी गई। हिंदू उत्तराधिकारी कानून के अनुसार बेटा-बेटी को ज़मीन (संपत्ति) में समान हिस्सा पाने का अधिकार है।
मूल्य के आधार पर जमीन के प्रकार
प्रीति गुड़िया ने मूल्य के आधार पर जमीन के प्रकार को विस्तार से बताया। ईसाई एवं आदिवासी महिलाओं के भूमि पर अधिकार की जानकारी दी। सबिता कौर ने फसल के आधार पर जमीन के प्रकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शरियत कानून के अनुसार महिलाओं की भूमि पर अधिकार की जानकारी दी। बिन्नी ने एकल नारी सशक्ति संगठन के इतिहास एवं उसकी उपलब्धियों एवं प्रशासनिक ढांचा के बारे में विस्तार से बताया। कुमार दिलीप ने पीपीटी के माध्यम से जमीन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दी, जिसमें खाता संख्या, प्लॉट संख्या, रकबा, नक्शा, थाना नंबर, मौज, हल्का, परगना, चौहद्दी, रजिस्टर – 1, रजिस्टर – 2, एल.पी.सी., पारिवारिक सूची, रसीद, रैयती खतियान, नक्शा देखने का तरीका आदि शामिल है।
इस कार्यक्रम के साथ कानूनी जागरूकता अभियान के तहत फिल्म शो किया गया, जिसमें कई कानूनी जानकारियों से संबंधित फ़िल्में दिखाई गई.
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!