
भारत के संविधान की प्रस्तावना का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया गया
लोहरदगा , 25 जनवरी : जोहार झारखण्ड संकल्प अभियान के तहत लोहरदगा में समाहरणालय लोहरदगा के समक्ष स्थित भारत रत्न बाबासाहब डाॅ. भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा के पास संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के संविधान की प्रस्तावना का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया गया तथा संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने बताया कि दुनिया के सभी विकसित तथा विकासशील देश या सभी अविकसित देश किसी न किसी जाति व धर्म से प्रभावित होता है, लेकिन देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग से अपना संविधान का निर्माण किये हैं। ठीक उसी प्रकार भारत का भी लोकतान्त्रिक देश होने के फलस्वरूप अपना लोकतान्त्रिक संविधान है,जिसमें भारत के सभी आम जनता को पूरी स्वतंत्रता के साथ जीने के लिए अधिकार और कर्तव्य संलिखित हैं।संविधान में सभी जाति,धर्म के सभी स्त्री-पुरुष, अमीर-गरीब को बराबर का दर्जा प्राप्त है।जिसे कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है।
यही कारण है कि वे अराजक लोग इस संविधान को खत्म करना चाहते हैं।वैसे संविधान विरोधी तथा देशद्रोही तत्वों से भारत को बचाने का संकल्प लिया गया, क्योंकि कुछ अराजक तत्व संविधान को जलाने का भी काम किये हैं । परन्तु दुःख है कि आज तक इस बिन्दु पर प्रधानमंत्री जी मौन धारण किये हुए हैं।
कार्यक्रम में किसुन दास,मो0जे0 आलम,एफ डी कुजूर आदि काफी संख्या में लोग शामिल थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!