![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2023/09/461897e5-e3a7-47b3-84be-04743e1c1e1c.jpg?resize=300%2C226&ssl=1)
वैचारिक संस्थानों और प्राकृतिक संसाधनों पर हमलों के खिलाफ़ जमशेदपुर में “प्रतिवाद गोष्ठी” आयोजित
जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी और ज़िला सर्वोदय मण्डल के तत्वावधान में जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन ( सिंहभूम ज़िला भोजपुरी साहित्य परिषद्) में वैचारिक संस्थानों और प्राकृतिक संसाधनों पर हमलों के खिलाफ़ प्रतिवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देश के अंदर लोकतांत्रिक ढांचे पर पिछले एक दशक से हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रतिवाद के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
ज़िला सर्वोदय मण्डल अध्यक्ष सुखचन्द्र झा, जसवा के प्रांतीय अध्यक्ष भाषाण मानमी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतिवाद गोष्ठी में मुख्य रूप से मंथन, राजश्री, सिया शरण शर्मा, जगत, अम्बिका प्रसाद यादव, रवि कुमार, उमापद महतो, सारियान काडूआर, विनय जी, उषा सबीना देवगम, दिनेश यादव, देवाशीष मुखर्जी, विकाश कुमार, अंकुर शाश्वत आदि उपस्थित रहे।
..जनमानस को प्रेरित करने की बनी ठोस नीति
प्रतिवाद गोष्ठी में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनारस स्थित सर्व सेवा संघ भवन के ध्वस्तीकरण के बारे में सुखचंद्र झा ने विस्तार से बताया और फासीवादी ताकतों को आगामी लोकसभा चुनाव में परास्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने पूरे देश में आर एस एस व भाजपा को 2024 के चुनाव में खारिज करने के लिए जनमानस को प्रेरित करने की ठोस नीति बनाकर पूरे दमखम से आगे बढ़ने पर सहमति दी।
BJP आईटी सेल ने मोदी के नाम का झूठा आभा मण्डल तैयार किया है, उसे…-अम्बिका प्रसाद यादव
ईचागढ़ क्षेत्र के विस्थापित साथी अम्बिका प्रसाद यादव ने कहा कि आज देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति दिख रहा है या उसे दिखाया जा रहा है और वह है नरेंद्र मोदी। BJP आईटी सेल ने जो झूठा आभा मण्डल तैयार किया है, जिसमें बुरी तरह फंस कर रह गई है देश की भोली भाली जनता। इस सरकार का सिर्फ़ एक ही काम है धर्म और जाति के नाम पर लड़ाना है और सत्ता पर बने रहना है। ऐसी ताकतों के खिलाफ़ एक बड़ी लड़ाई लड़नी है, अन्यथा आम जनता पर फिलहाल महंगाई की मार पड़ रही है, आगे जीना दूभर हो जाएगा।
मोदी ही मोदी हो देश के वर्तमान और भविष्य में, इसकी कुचेष्टा चल रही है-मंथन
जसवा के वरिष्ठ साथी मन्थन ने कहा, कि बनारस में सर्व सेवा संघ को ध्वस्त करना केवल जमीन का ही मामला नहीं, बल्कि विचार और इतिहास का है। मोदी ही मोदी हो देश के वर्तमान और भविष्य में, इसकी कुचेष्टा चल रही है। यह पूरे देश में चल रहा है।मोदी को हार का डर सता रहा है और उसके संकेत मिल रहे हैं। इसीलिए भारत बनाम इंडिया का सोचा समझा प्रोपोगेंडा और एजेंडा चलाया जा रहा है। लड़ाई बड़ी और कठिन है, लेकिन लड़नी है और जीतनी है। यह वैचारिक लड़ाई है। पूंजीवाद और समाज में समता और न्याय के पक्षधर लोगों के बीच की लड़ाई है। यद्यपि दौर कठिन है, लेकिन उससे भी उबर सकते हैं लोग, इसके लिए ज़रूरी है कि आर एस एस व भाजपा के बुरे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।
अब आपस में लड़ने का नहीं, बल्कि सीधी लड़ाई का समय है-दिलीप वाहिनी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिलीप वाहिनी ने कहा कि अब आपस में लड़ने का समय नहीं है, बल्कि सीधी लड़ाई का समय है। और वह लड़ाई है आर एस एस व भाजपा के खिलाफ़। सिया शरण शर्मा ने कहा कि गांधी, विनोबा, जेपी की विरासत को जमींदोज कर भाजपा ने यह जाहिर कर दिया है कि अब देश के अन्य स्थानों पर स्थिर ऐसे संस्थानों का वजूद खतरे में है। इसलिए प्रतिवाद ही एक कारगर विकल्प है। कई अन्य साथियों ने एक स्वर से संघ पोषित दक्षिणपंथी शक्तियों को आगामी चुनावों में हर हाल में शिकस्त देने के लिए सघन अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
प्रतिवाद गोष्ठी में उक्त साथियों के अलावा कवि अरविंद विद्रोही, रविन्द्र प्रसाद, अशोक शुभदर्शी, रमण, विक्रम झा, रमेश जी, विश्वनाथ, अंकुर, अमर सेंगेल आदि ने मुख्य रूप से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप वाहिनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जसवा के प्रांतीय अध्यक्ष भाषाण मानमी ने किया।
झारखंड :बन रहा साइक्लोनिक टर्फ, छाएंगे बादल, 11 सितंबर से होगी बारिश
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!