
भारत आदिवासी पार्टी पूर्वी सिंहभूम की ओर से संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जयंती के अवसर पर मऊभंडार चौक चार बत्ती में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने कहा कि समाज में जितना गैर बराबरी, शोषण, अत्याचार और अशांति बढ़ेगी उतना ही डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया जाएगा। उनकी प्रासंगिकता कभी कम नहीं होगी। वे वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया। वे भारत के
संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे।उनका महत्वपूर्ण योगदान समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। संविधान के माध्यम से समाज में हाशिए पर रहने वाले दलित, आदिवासी, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और महिला को सम्मान के साथ रहने का अधिकार मिला।उन्होंने कहा कि दुख की बात है देश आजाद होने के बाद तथा झारखंड अलग राज्य बनने के बाद भी आज तक अनुसूचित जिलों में ग्राम सभा को निर्णायक अधिकार देने हेतु पेसा कानून कोई भी सरकार लागू करने में नाकाम रहा। इसके चलते आम जनता के संवैधानिक अधिकार का खुला उल्लंघन हो रहा है। इस अवसर पर मुकेश कर्माकर, अजय बाल्मीकि, कबीर शेख आदि उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!