
चक्रधरपुर : मानकी मुंडा सभागार में आयोजित बैठक में संवैधानिक मूल्यों, पारंपरिक ग्राम सभा के अधिकारों पर हुई चर्चा।
जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर स्थित ब्लॉक ऑफिस के सम्मुख मानकी मुंडा सभागार में आज शुक्रवार को युवाओं के साथ बैठकर संवैधानिक मूल्यों पर संवाद और चर्चा का आयोजन किया, जिसमें युवाओं को सही मायने में संवैधानिक मूल्यों को समझना और उन पर अपनी समझ बनाना बहुत जरूरी है।
इसके साथ साथ पारंपरिक ग्राम सभा, पेसा एक्ट, अनुसूचित क्षेत्रों के लिए बने कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन रासमनी तांती ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर दामोदर सिंह हांसदा (सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष- आदि संस्कृति विज्ञान संस्थान) सिद्धेश्वर सामाड (मानकी, केड़ा पीड़), बागून सोय (मानकी, चीटपील पीड़), माधो केराई (मुंडा, बाईहातु), अंकुर शाश्वत, कमल चंद, शशांक शेखर, रासमनी तांती, सोम मुखी समेत कई स्थानीय छात्र और युवा मौजूद थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!