
फिनलैंड में स्टार्टअप इंडिया के तरफ से उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा
स्टार्टअप इंडिया में चाईबासा के गाड़ीखाना निवासी सत्यजीत पटनायक का चयन हुआ है। अब फिनलैंड में स्टार्टअप इंडिया के तरफ से उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। अब वे फिनलैंड की धरती पर इण्डिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता दें कि फायडो एक हाइपरलोकल ऐडटेक स्टार्टअप है, जो कि सारे छोटे और बड़े बिजनेस की मदद करता है तथा व्यापारियों की कस्टमर के साथ आय को भी बढ़ाने में काफी सहायक है।
सत्यजीत ने अपनी स्कूली शिक्षा संत विवेका स्कूल से पूरी की है
कुछ समय के लिए उन्होंने स्कोडा इंडिया कम्पनी में अपना योगदान दिया, उसके बाद उन्होंने खुद का स्टार्टअप फाइडो की शुरूवात की और अब उन्हें गवर्मेंट ऑफ़ इण्डिया के द्वारा एसएलयूएसएच – 2022 के लिए चयनित किया गया है जो कि फिनलैंड ( यूरोप) मे स्टार्टप का सबसे बड़ा इवेंट है। गाड़ीखाना के निवासी सत्यजीत ने अपनी स्कूली शिक्षा संत विवेका स्कूल से पूरी की है तथा स्नातक की शिक्षा उड़ीसा के सरकारी कॉलेज से पूर्ण की। आज झारखंड के युवा हर श्रेत्र में खुद को बेह्तर बनाने का प्रयास कर रहे है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!