
जमशेदपुर के खाद्यान्न व्यापारियों की बैठक पैक एवं लेबल युक्त खाद्य पदार्थो पर 5% जीएसटी लगाने के विरोध में श्री शिव राधाकृष्ण हनुमान मंदिर बाजार समिति परसूडीह में बुधवार को हुई। इसमें कैट के राष्ट्रीय सचिव सह मुख्य वक्ता सुरेश सांथोलिया ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने प्री पैक्ड एवं प्री लेबल अनाज पर 5% जीएसटी लगाने की सिफारिश की है, जिसे 18 जुलाई से लागू किया जाना है।
देश भर की 6500 अधिक मंडियों के व्यापारियों द्वारा इसका विरोध
देश की 85% जनता इससे प्रभावित होगी, इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा, पहले से मंहगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह असहनीय होगा। अनाज के साथ पनीर, दही, दूध के सामान महंगे हो जाएंगे। देश भर की 6500 अधिक मंडियों के व्यापारियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। झारखंड में भी विरोध का बिगुल फूंक देना चाहिए एवं इसके लिए आंदोलन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। व्यापारियों को संबोधित करते हुए सिंहभूम चैम्बर के महासचिव मानव केडिया ने भी केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी लगाने को गलत बताया।
कहा कि आम आदमी की आवश्यकताओं की वस्तुओं पर कर नहीं लगना चाहिए। सिंहभूम चैम्बर हमेशा व्यापारियों के साथ रहा है। बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, महासचिव मानव केडिया, पूर्व महासचिव भरत भसानी, पूर्व सचिव एवं खाद्यन्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, पवन नरेडी, महासचिव करण ओझा, दिलीप अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता दीपक भालोटिया ने की और धन्यवाद ज्ञापन मनोज बागड़ी ने किया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!