Author: Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
सिख बच्चों ने प्रतियोगी खेल के साथ फन गेम्स में मन मोहा, होला-महल्ला के इतिहास के भी रू-ब-रू हुए बच्चे बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा, जमशेदपुर द्वारा रविवार 9 मार्च को होला मोहल्ला के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में जगदीप, लवलीन, पृथ्वी, जसप्रीत और हर्षित ने अपने अपने ग्रुप में दौड़ जीत कर खूब चमक बिखेरी। गुरप्रीत सिंह ने दंड बैठक प्रतियोगिता जीती, जबकि जगदीप, लवलीन, पृथ्वी, जसप्रीत और हर्षित को सबसे तेज धावक घोषित किया गया। रविवार को मानगो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सभा में आयोजित प्रतियोगिता खेलों में स्थानीय सिख बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…
फासीवादी तानाशाही के विरुद्ध मेहनतकश महिलाओं ने 8 मार्च 1917 को क्रांति का बिगुल फूंका था झारखंड की सैकड़ों महिलाओं ने आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक नेतृत्व के अधिकार का क्रांतिकारी दावा बुलंद किया। सम्मेलन में पाकुड़,देवघर, हजारीबाग, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, रांची और अन्य जिलों से महिलाएं आयीं थीं। 8 मार्च के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड जनाधिकार महासभा व कई संगठन मिलकर रांची में महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किए। सम्मेलन का मुख्य विषय “समाज, अर्थ और राजनीति में समानता के हक की दावेदारी” था। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से विभिन्न…
आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा महिला दिवस समारोह का आयोजन न्यू बारीडीह स्थित सभागार में किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी की। महिला दिवस के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां मातृशक्ति के बैनर तले मिली. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया। विषय प्रवेश में कहा कि आधुनिकता और सैनिक…
गम्हरिया, पिछले दिनों XITE गम्हरिया के असेंबली ग्राउंड में आयोजित एक जीवंत और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अपने सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का सफलतापूर्वक समापन किया गया। सप्ताह भर चलने वाला यह उत्सव 3 मार्च,से 8 मार्च तक चला । पूरे सप्ताह छात्रों और शिक्षकों का उत्साह और भागीदारी सराहनीय रहा। प्रेरणादायक भाषण छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भावनात्मक भाषण दिए, जिसमें महिलाओं के महत्व और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया गया। पेपर काउचर शो दिन की सबसे उल्लेखनीय घटनाओं में से एक पेपर काउचर शो था, जहां…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड में एकल महिलाओं की सुधि लेने और उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य से एक मंच लाने वाले संगठन एकल नारी सशक्ति संगठन की अब तक की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए इसकी मुख्य संचालिका बिन्नी जी ने मौजूदा लेख में वस्तुस्थिति से रूबरू कराया है। प्रस्तुत है उनका यह लेख 21वीं शताब्दी में भी भारतीय समाज में पितृसत्तात्मक व्यवस्था कायम है । महिलाएं दोयम दर्जे की नागरिक के रूप में जीवन जीने को मजबूर है। यही वजह है कि उन्हें आज भी अपना हक व अधिकार प्राप्त करने के लिए कठिन व चुनौती पूर्ण…
राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजन मुख्य उद्देश्य है हो समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान को संरक्षित करना – दुर्गा चरण बारी जोहार ट्रस्ट और आदिवासी हो समाज महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 7-9 मार्च तक बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस विराट आयोजन में कल 7 मार्च को 11 राज्यों से हो समाज के विभिन्न लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय मागे महोत्सव प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि दो लाख ग्यारह हज़ार रूपए के साथ प्रमाण पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में हो आदिवासी मागे नृत्य प्रतियोगिता में सम्मिलित नृत्य दल…
घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही होटल से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। होटल से 2…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में आज स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुछ निर्णय लिए गए हैं. निर्णय 60 स्टेशनों पर स्थायी बाहरी waiting area: 2024 के त्योहारों के दौरान, स्टेशनों के बाहर waiting areas बनाए गए थे, जिससे सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली में भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। यात्रियों को केवल तब प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी गई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ गई। इसी तरह की व्यवस्था प्रयाग क्षेत्र के नौ स्टेशनों पर महाकुंभ के दौरान की गई थी। इन अनुभवों…
500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने विचारों एवं समस्याओं को साझा किया गम्हरिया, 24 फरवरी 2025 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 74वें स्थापना दिवस और विशेष सेवा पखवाड़ा (24 फरवरी – 10 मार्च 2025) के अवसर पर ईएसआईसी और आरएसबी ग्लोबल प्लांट 1, गम्हरिया द्वारा कर्मचारियों के बीच समन्वय, समझ और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र को ईएसआईसी के आयुक्त प्रणय सिन्हा, क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, अभिषेक कुमार और संजय कुमार ने संबोधित किया। आरएसबी ग्लोबल के एचआर विभाग और वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित…
आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंग-उत्सव मनाने की अपील शांति एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाने को लेकर टेल्को थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार एवं पूर्वी सिंहभूम पंचायत राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सब इंस्पेक्टर सोहनलाल, शशिकांत, सारीक अली, हेमकिशोर गुप्ता, सलीम आलम एवं शांति समिति के सदस्यों तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने मौके पर मौजूद शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंग-उत्सव मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा…