Author: Nunu Ram Mahato

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।

भाजपा खुँठपानी मंडल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पर हुई चर्चा खरसावां : भारतीय जनता पार्टी खुँठपानी मंडल की बैठक पान्ड्रासाली चौक में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष सुदाम हाईबुरू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक चुनाव के निमित्त मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने भाग लिया। बानरा ने आगामी दिनों में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बताया और कहा कि सभी बूथों में कम से कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित थे, जिन्हें बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई। जवाहरलाल बानरा…

Read More

भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कांग्रेस कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन चाईबासा : अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर, इन गंभीर अन्यायों के खिलाफ झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को जिला कांग्रेस कमिटी , प०सिंहभूम के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने प०सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक चाईबासा में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार होश में आओ , भारतीय सम्मान को ठेस पहुँचाना बंद करो , भारतीयों का अपमान करना बंद करो आदि के जोरदार नारे…

Read More

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन झारखण्ड/चाईबासा : जिला प्रशासन समाज कल्याण शाखा, पश्चिमी सिंहभूम के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय जागरूकता रैली सेविका/सहायिका द्वारा निकाली गयी, गुब्बारे में कन्या भु्रण हत्या एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के प्रेरणादायक संदेश उड़ाये गये, सेल्फी, शपथ, हस्ताक्षर अभियान, बेटियों के शिक्षा सुरक्षा एवं सशक्तिरण के लिए किया गया। इस अवसर पर…

Read More

काँटामाझी एक्सप्रेस को गोईलकेरा स्टेशन में ठहराव की मांग को लेकर पवन शंकर पाण्डेय ने रेल मंत्री को लिखा पत्र झारखण्ड /चक्रधरपुर : काँटामाझी एक्सप्रेस को गोईलकेरा स्टेशन में ठहराव की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। पवन शंकर पाण्डेय ने अपने पत्र में बताया है कि कोरोना काल के दौरान कई गाड़ियों का परिचालन बंद था, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा है कि काँटामाझी एक्सप्रेस का…

Read More

महिला कॉलेज प्रांगण में इंटरमीडिएट संकाय 12वी की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित चाइबासा: दिनांक 6 फरवरी 2025 महिला कॉलेज प्रांगण में इंटरमीडिएट संकाय 12वी की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन से हुआ इस शुभ अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया प्राचार्य प्रीतिबला सिन्हा द्वारा शुभकामनाएं दी गई मिस फेयरवेल 12वीं विज्ञान की छात्रा संगीता बास्के चुनी गईं। कार्यक्रम में डॉ. सुचिता, प्रो.डोरिस, डॉ. अमृता जायसवाल,डॉ.अंजू, प्रो. संगीता, प्रो. विकास , आरती, दिव्या,अलका रजनी , लक्ष्मी शताब्दी, सुमन, गीता,स्मिता, प्रियंका, एवं 11वीं की छात्राएं उपस्थित थी।

Read More

नपं के प्रशासक अखाड़ा साल सड़क निर्माण अविलंब शुरू करवाएं नहीं तो होगा आंदोलन – मनोज चौधर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत के प्रशासक को पत्र द्वारा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अखाड़ा साल श्मशान घाट सड़क निर्माण अविलंब शुरू करवाएं नहीं तो नगर पंचायत कार्यालय का घेराव और आंदोलन का रुख अख्तियार तैयार करना पड़ेगा विदित हो कि अखाड़ा साल शमशान घाट का मार्ग काफी दुर्गम और दुश्वर हो चुका है मृतक के परिजन अपने परिवार के मृत व्यक्ति को लेकर उक्त मार्ग में जाने में काफी कठिनाई का सामना करते हैं…

Read More

पीड़िता परिवार वालों को हर संभव मदद करेंगे: विजय सामाड चक्रधरपुर : कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह 20 सुत्री सदस्य विजय सिंह सामाड ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भरनियां पहुंच कर पीड़ित परिवार सदस्य दुर्गा सरदार, उनका मां लखमणी देवी, पत्नी एवं भाई से मिले और सरकार के द्वारा मिलने वाले सुविधा के बारे में परिवार वालों विस्तृत जानकारी दिया। तथा आग लगने के कारण सारा सामान जल के राख होने के कारण कुछ कंबल भी उपलब्ध करा दिया। मुआवजा के लिए अंचल अधिकारी के नाम से आवेदन भी तैयार कर के दिया। अन्त में श्री सामाड ने पंचायत सचिव…

Read More

चाईबासा : डीएवी में नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि संपन्न। चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में कर्मयोगी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि ‘संकल्प दिवस’ के रूप में आज मनाई गई। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने कहा कि ग्रोवर जी ने पूर्वी भारत में डीएवी विद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में लगभग 200 डीएवी विद्यालयों की स्थापना की गई। वे भारत के महान शिक्षाविद और आर्य समाज के प्रसिद्ध कार्यकर्त्ता थे। वरिष्ठ शिक्षक एस बी सिंह ने कहा कि…

Read More

सरायकेला : सरायकेला सिविल कोर्ट के लोक अदालत हाल में ई कोर्ट से संबंधित एडवोकेट और एडवोकेट क्लर्क के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनाँक 6 फरवरी 2025 को ज्यूडिशियल अकैडमी, राँची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में सरायकेला सिविल कोर्ट के लोक अदालत हाल में ई कोर्ट से संबंधित एडवोकेट और एडवोकेट क्लर्क के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 से अधिक अधिवक्ता और एडवोकेट क्लर्क ने ई कोर्ट से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें ई पेमेंट, मोबाइल एप्प, ई फाइलिंग, ई कोर्ट…

Read More

चाईबासा: रंगीला स्टार तिरिलबासा में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ। चाईबासा : आज सदर प्रखंड अन्तर्गत बदुड़ी पंचायत के रंगीला स्टार तिरिलबासा में 4 दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का समाजसेवी लखींद्र देवगम के द्वारा उद्घाटन किया गया पहला मैच में अलीबाबा फुटबॉल क्लब ने नाइट बुलेट टीम को 1 गोल से पराजय किया। इस मौके पर राज केसरी, पीताम्बर देवगम, रेवती रमन,मनोज देवगम, हरीश गोप, कृष्णा गोप, राजेंद्र देवगम, आकाश, देवाशीष, घनश्याम, तुनुवा पान और क्लब के सदस्य मौजूद थे l

Read More