Author: Nunu Ram Mahato

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
उरांव समाज रक्तदान समूह के सक्रिय रक्तदाता शुभम लकड़ा की तत्परता से मिली सावित्री बहादुर को जीवनदान चाईबासा: आज एक दिल को छूने वाली घटना घटी जब चाईबासा की एक महिला, सावित्री बहादुर, जिनका इलाज रिम्स रांची में चल रहा था, को ऑपरेशन के लिए दो यूनिट B पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। महिला के परिवार वाले ब्लड की तलाश में परेशान थे, लेकिन मदद का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। इस बीच, जैसे ही उरांव समाज रक्तदान समूह के प्रमुख सदस्य और “ब्लडमेन” के नाम से मशहूर लालू कुजूर को इस स्थिति का पता चला, उन्होंने…
कांग्रेस पार्टी पर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी विरोधी होने का आरोप, भाजपा प्रदेश मंत्री ने उठाए सवाल चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और पिछड़ा जाति मोर्चा के नेता, हेमन्त कुमार केशरी ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी और मूलवासी विरोधी होने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों और मूलवासियों के खिलाफ अत्याचार किए हैं और उनके संघर्षों को कुचला है। केशरी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासी महिलाओं का राष्ट्रपति पद पर चुनाव का विरोध करने, गुवा गोलीकांड और खरसावां गोलीकांड जैसे घटनाओं को याद करते हुए कड़े शब्दों…
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत असाध्य रोग से पीड़ित 3 मरीजों को इलाज के लिए 8 लाख की राशि स्वीकृत चाईबासा:-मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु सोमवार को सदर अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक हुई। बैठक में तीन मरीजों क्रमशः नदीम सरवर (28) मिल्लत कॉलोनी, बांग्लाटांड़ चक्रधरपुर निवासी जो ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित है तथा जिनका इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई में चल रहा है उनके इलाज हेतु 1 लाख रुपए, सीता गोप (19) सदर प्रखंड अंतर्गत तेलाईसूत गांव…
नीमडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरडीह के छात्र-छात्राओं को प्रभातफेरी निकालकर दी गई विधिक सेवा की जानकारी। 24 फरवरी 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वाधान मे नीमडीह प्रखंड के गौरडीह पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरडीह मे एक प्रभातफेरी का आयोजन plv के द्वारा किया गया । प्रभात फेरी के माध्यम से गाँव मे विभिन्न जागरुकता के नारे लगाया गया । उसके बाद विद्यालय के छात्रों के बीच dalsa के plv के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी plv के द्वारा बारी बारी से दिया गया।साथ ही हमारे ग्रामीण समाज के रुड़ीवादि…
गठबंधन हेमंत सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शेगी नहीं : कांग्रेस चाईबासा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की 10वीं कक्षा के हिंदी और विज्ञान के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय ने रविवार इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा यह मामला गंभीर है , इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। त्रिशानु राय ने कहा कि यह…
पारंपरिक चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में गुम हो गया है अनुमंडल कार्यालय में छऊ महोत्सव से संबंधित बैठक में अन्य प्रस्तावों के अलावा मनोज चौधरी द्वारा रखे गए इन प्रस्तावों पर सहमति बनी. 1. पारंपरिक चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में गुम हो गया है, इसलिए इस वर्ष कार्यक्रम का नाम और रूपरेखा पारंपरिक “चैत्र पर्व” रखा जाए। 2. कलाकारों के सम्मान और स्वावलंबन का विशेष ध्यान रखा जाए। 3. चैत्र पर्व पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले नृत्य दलों को 15000 रुपए की जगह एक सम्मानजनक राशि ₹50000 दी जाए।
चाण्डिल प्रखंड के गांगुडीह पुनर्वास कॉलोनी में प्रभातफेरी निकालकर विधिक सेवा जागरूकता की जानकारी दी गई। 24 फरवरी 2025 को चांडिल प्रखंड के पुनर्वास कॉलोनी में झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला के तत्वाधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाल कर ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल अपराध, चाइल्ड लाइन नम्बर-1098, नालसा हेल्प लाइन नम्बर -15100 आदि की जानकारी दी गई। जिसमें पी एल भी भूपेन चंद्र महतो, रमजान अंसारी, बंदना महतो, नेहा कुमारी, सबनम खातून एवं राजकुमार महतो उपस्थित थे।
बच्चों को शिक्षा के साथ कला एवं खेल के क्षेत्र में अपनी इच्छा बनाए: सन्नी उरांव चक्रधरपुर: ब्लॉसम द लिटिल आर्टिस्ट आर्ट एंड क्राफ्ट अकादमी की ओर से लग्ज़री इन चक्रधरपुर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर दिशोम गुरू आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो युवा नेता सन्नी उराँव एवं झामुमो प्रवक्ता दिनेश जेना आदि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री उरांव ने कहा कि देश का भविष्य हमारे बच्चे हैं। इस लिए बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए । ताकि उनका…
श्रीमद् भागवत प्रचारक समिति डुमरडीहा के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता 28 फरवरी से होगा आयोजन। श्रीमद् भागवत प्रचारक समिति डुमरडीहा के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता 28 फरवरी से होगा आयोजन। 28 फरवरी 2025 शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे क्रार्यक्रम स्थल से गाजे बाजे के साथ 301महिलाओं द्वारा कलश लेकर लक्ष्मीपोसी तालाब जायेंगे , वहां पंडित ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर कलश में पानी भरकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश लेकर गांवों को भ्रमण करते हुए , क्रार्यक्रम स्थल पहुंच कर सभी कलशों को पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण कर स्थापित करेंगे। 28 फरवरी से ग्राम डुमरडीहा टोला डूंगरीसाई…
पहला TLP एल्युमी मीट रांची में हुआ संपन्न। रांची/चक्रधरपुर : ट्राइबल यूथ लीडरशिप (TLP) आदिवासी युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने की एक पहल है। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय के युवाओं को उनकी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। इस मीट के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें शामिल हैं: आदिवासी भाषाओं का संरक्षण और संवर्धन खेल-कूद और उनके विकास की संभावनाएँ आदिवासी साहित्य और लेखन व्यापार एवं उद्यमिता शिक्षा…