Author: Nunu Ram Mahato

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
सरायकेला : ईद-उल-फितर,सरहुल, रामनवमी,चैत्र नवरात्र पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न…. शांतिपूर्ण वातावरण मे पूजा सम्पन्न कराने को लेकर की गई तैयारियां का की गई समीक्षा… समिति सदस्यों से मांगे गए सुझाव, सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…. विधि व्यवस्था संधारण को लें उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें सभी बीडीओ-सीओ एवं थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश… संवेदनशील स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की रहेगी तैनाती, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर. ईद-उल-फितर, सरहुल,रामनवमी, चैत्र नवरात्र पर्व के मद्देनजर आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त श्री रवि…
नगर भवन सरायकेला में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया नगर भवन सरायकेला सभागार मे उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से जिला स्तरीय आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, सिविल सर्जन एवं अन्य अतिथियों के द्वारा समूहक रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिले के सभी 9 प्रखंडों से पांच- पांच उत्कृष्ट विद्यालयों के उत्कृष्ट 90 आरोग्य दूतों को सम्मानित…
चतरा में 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ रोजगार सेवक। चतरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ईटखोरी प्रखंड में मनरेगा कार्य के लिए रिश्वत लेते हुए एक रोजगार सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बिनोद सिंह नामक एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी कि रोजगार सेवक उमेश कुमार उनके द्वारा किए गए मनरेगा कार्यों के भुगतान के लिए 26,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी से संपर्क किया। एसीबी ने शिकायत की जांच की और शिकायत को सही पाया। उमेश कुमार ने शिकायतकर्ता से…
होयोहातु पंचायत में 4 करोड़ 16 लाख से होगा तीन सड़कों का जीर्णोद्वार। विधायक प्रतिनिधि व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत में गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने तीन योजनाओं का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने टोयबो से कोटसोना पथ का सुदृढ़िकरण कार्य जिसकी कुल लंबी 2.70 किलोमीटर, आरईओ पथ पदमपुर से दड़कादा तक पथ का सुदृढ़िकरण कार्य जिसकी कुल लंबी 1.70 किलोमीटर तथा बन्झारी से करंजडीह तक पथ का सुदृढ़िकरण कार्य जिसकी कुल लम्बाई 1.50 किलोमीटर हैं। तीनों सड़क का निर्माण…
चक्रधरपुर : टोयबो पुलिया निर्माण की जांच हेतु मंत्री से मिला युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल टोयबो पुलिया निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच – दीपिका पांडेय चक्रधरपुर प्रखंड के गुड़ासाई गांव में बन रहे टोयबो पुलिया निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय से वार्ता किया और जानकारी देते हुए कहा कि बारंबार विभाग और संवेदक राज यादव को जानकारी और हिदायत देने के बाद भी संवेदक कार्यपालक अभियंता के सरंक्षण में मनमानी निर्माण कार्य जारी रखा है।श्री बांकिरा ने साक्ष्य के तौर कार्यस्थल में…
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रामड़ा मध्य विद्यालय में विश्व रंगमंच दिवस पर कार्यक्रम आयोजित चक्रधरपुर प्रखंड के रामड़ा गांव स्थित रामड़ा मध्य विद्यालय में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन गांव के दूरदराज़ क्षेत्रों के बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध रंगमंच एवं टीवी अभिनेता दिनकर शर्मा ने गजानन मुक्तिबोध द्वारा लिखित नाटक “पक्षी और दिमाग़” का सजीव प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, ख़ुशी वर्मा ने प्रसिद्ध कवि पाश की रचना “सबसे ख़तरनाक” का प्रभावशाली मंचन किया।…
रांची : भाजपा नेता अनिल टाइगर की बर्बर हत्या के खिलाफ कल 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान आपको अपार दुख के साथ सूचना करना पड़ रहा है भाजपा, ग्रामीण जिला महामंत्री एवं पूर्व जीप सदस्य अनिल महतो (टाइगर) की अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्संस हत्या कर दी गयी है। इस बर्बरतापूर्ण हत्या के खिलाफ कल 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक *रांची बंद* बुलाई गयी है। अतः आपसे निवेदन है कि कल की रांची बंद को अपने मंडल में कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर अपने…
सरायकेला : झारखंड प्रांत मंडल 3 के शाखा सरायकेला में 2025-26 के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ संपन्न। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति आज दिनांक 24 मार्च 2025 को झारखंड प्रांत मडल 3 के सरायकेला शाखा द्वारा श्री रानी शाक्ति दादी मंदिर प्रांगण में अपने नए सत्र 2025 – 26 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया , जिसमें सभी सदस्यों द्वारा आनंद अग्रवाल जी का नाम प्रस्तावित किया गया और उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । जल्द ही अध्यक्ष आनंद अग्रवाल अपनी नई कमिटी का गठन करेंगे। आनंद अग्रवाल जी को निर्विरोध चुने जाने पर…
एकेडमिक हाई स्कूल राजनगर में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरायकेला के द्वारा शहीद दिवस एवं भाषण , क्यूज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। राजनगर में नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला की ओर से एकेडमिक हाई स्कूल राजनगर में वीर भगत सिंह राजगुरु और सुकदेव का शहीद दिवस मनाया गया। सभी छात्रों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर नमन किया। राजनगर प्रखंड के स्वयंसेवक प्रहलाद महतो ने कहा कि भगत सिंह को फांसी दिलाने वाला वकील नहीं था। भगत सिंह के वकील कांग्रेस पार्टी के सदस्य आसफ़ अली थे ।भगत सिंह पर भारतीय दंड संहिता की…
खरसावां विधानसभा के अन्तर्गत गम्हरिया प्रखंड में विभिन्न पार्टियों से आज जेएलकेएम के सदस्यता लिये। आज खरसावां विधानसभा अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्रीमान संजय जारिका जी जो कि हमारे JLKM के सदस्य है उनके नेतृत्व में आजसू के *बिमल कुमार महतो (पूर्व प्रखंड सचिव आजसु), नंदलाल महतो(पूर्व प्रखंड संगठन सचिव आजसु),भरतलाल महतो(पूर्व पंचायत अध्यक्ष टेंटोपोसी आजसु),सुबोध महतो ( पूर्व पंचायत सचिव टेंटोपोसी आजसु),अशोक महतो (पूर्व पंचायत अध्यक्ष मुड़िया आजसु),राहुल महतो ( पूर्व सदस्य आजसु),मनोज प्रधान( पूर्व सदस्य आजसु),सूरज लेयांगी( पूर्व सदस्य आजसु),धरमचंद महतो( पूर्व सदस्य आजसु),शिवचरण महतो( पूर्व सदस्य आजसु),गुरुपदो सरदार( पूर्व…