
छऊ झारखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ एक प्रमुख नृत्य है – सुखराम उरांव
मासांत परब के अवसर पर बंदगांव प्रखंड के नकटी गांव में दो दिवसीय छउ नृत्य प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। छऊ नृत्य प्रतियोगिता में नकटी ऊपर टोला एवं नकटी नीचे टोला छऊ नृत्य समिति ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नकटी ऊपर टोला छऊ नृत्य समिति द्वारा सरस्वती वंदना छऊ नृत्य प्रस्तुत कर किया। दोनों ही टीमों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
छऊ नृत्य को बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि झारखण्डी लोक नृत्य जो झारखण्ड की संस्कृति को और अधिक रोचक बनाता है, वह छऊ नृत्य है। छऊ नृत्य को बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। कलाकारों को हमेशा सहयोग कर उन्हें प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। ग्रामीणा क्षेत्र में आदिवासीयों ने कला को बचाए रखने का काम कर रहे है। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने छऊ कलाकारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर नकटी विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, अमर बोदरा, अरूप चटर्जी, रंजीत मंडल, सुनील लागुरी आदि उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!