
शिकारी नृत्य को प्रथम तथा शवित्री सत्यवान नृत्य को मिला द्वितीय स्थान
सरायकेला स्थित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सभागार में आज बुधवार को खरसवां छऊ कला नृत्य दल की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक-आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ कला केंद्र राम कृष्णा कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निदेशक छऊ कला केंद्र मृत्युंजय कुमार समेत विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं निर्णायक दल से ताथू महतो, तपन पटनायक, सुशांत कुमार एवं प्रम्हानंद नंदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
Galwan Veer – The Fighter Ganesh Hansda Movie का मेगा शो अब दुमका में | Mashal News
ज्ञात हो कि कार्यक्रम में कुल तीन कला दलों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा शिकारी नृत्य, मार्शल छऊ नृत्य क्लब के द्वारा सावित्री सत्यवान तथा शिव पार्वती बालरंग बलि दल खूंटपानी के द्वारा जमुना मिलन नृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक समिति दल के द्वारा शिकारी नृत्य को प्रथम तथा शवित्री सत्यवान नृत्य को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
जमशेदपुर: जिले के 16 हजार उपभोक्ताओं का राशन बंद, 19 हजार का जारी रहेगा

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!