
जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन, चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत लोजोराखुर्द गांव में मत्स्य विभाग के तत्वावधान में मत्स्य किसानों द्वारा संचालित मछली पालन के पूरे चक्र का अवलोकन किया गया।
मत्स्य समूह एवं कॉपरेटिव गठन आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी
इस क्रम में मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को मत्स्य कृषक के द्वारा कृत्रिम तरीके से मत्स्य बीज तैयार करने से संबंधित हेचडी के डेमोंसट्रेशन से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा नर्सरी तालाब, ग्रोआउट तालाब, फिंगर्लिंग इंक्लेव, केज कल्चर, ब्रूडर, इंटीग्रेटेड फार्मिंग के तहत मत्स्य एवं बत्तख पालन, कृत्रिम प्रजनन के लिए दिए जाने वाले हार्मोन, मछली के पौष्टिक आहार, रोग व इसका प्रबंधन, दवाइयां एवं पेस्टिसाइड सहित मत्स्य समूह एवं कॉपरेटिव गठन आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं इसके क्रियान्वयन की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
Also Read- पश्चिमी सिंहभूम : जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक
मत्स्य पालक काफी उत्साहित हैं-डीसी
अवलोकन के उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य किसानों को मछली पालन हेतु उपलब्ध कराए गए संसाधनों एवं इसके कार्यों को देखा गया और पाया गया कि यहां के मत्स्य किसान काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य पदाधिकारी को मछली पालन आधारित पायलट प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन हेतु पहल करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे आने वाले समय में आसपास के ग्रामीण मछली पालन चक्र से संबंधित जानकारियों से अवगत हों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर यहां के किसान जिला एवं राज्य स्तर पर कार्य कर सकें।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!