
पहले दिन चक्रधरपुर लैम्पस में किसानों ने 136 क्विंटल धान बेचा
चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विधायक सुखराम उरांव ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जाने से चक्रधरपुर के किसानों को काफी फायदा होगा। प्रखंड के किसान आसानी से अपने धान को सरकारी मूल्य पर बेच सकेंगे। पहले दिन चक्रधरपुर लैम्पस में किसानों ने 136 क्विंटल धान बेचा। वहीं विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि किसानों का मांग थी कि एक माह पहले नवंबर माह में ही धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला जाना चाहिए था। अब दिसंबर का माह चल रहा है, जो त्योहार का होता है।
सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 2400 रुपये दे रही है
क्रिसमस और माघे पर्व इस क्षेत्र में शुरु हो जाता है। ऐसे में बहुत सारे किसानों द्वारा धान बेच दिया गया है। इसके बावजूद जो किसान धान की बिक्री नहीं किये हैं, वे धान अधिप्राप्ति केंद्र में आकर आसानी से अपनी धान को बेच सकेंगे, जिससे किसानों को अधिक लाभ होगा। सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 2400 रुपये दे रही है, जबकि बाजार में कम मूल्य मिलता हैं।
मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, बीडीओ कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो, बंदगांव प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, बनबिहारी प्रधान, विजय सिंह सामड समेत काफी संख्या में प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!