
जमशेदपुर से एक बड़ी बात पौधों के लगाने के सामने आ रही हैं. जगह जगह पर पौधे लगाए जाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है क्योंकि लगातार पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे तरह-तरह के प्राकृतिक आपदाओं का सामना हमें करना पड़ता है. जहां आज पेड़ों का नामोनिशान भी खत्म होते जा रहा है लोग पेड़ों को काटते जा रहे हैं। एनएच-33 के डिवाइडर में डिमना से पारडीह चौक के बीच रविवार को करीब 300 पौधे लगाये गये। पौधारोपण का कार्य केके बिलडर की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिमना चौक पर हुआ। रवीन्द्र तिवारी ने कहा कि केवल सड़क बनाना हमारा काम नहीं है। यह सामाजिक सरोकार का काम है।
आज एक पेड़ काटते है तो उसके बदले पांच लगाने चाहिए
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आज एक पेड़ काटता है तो उसके बदले पांच लगाता है। उन्होंने विकास सिंह की इस पहल का सवागत किया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर कर्नल अजय कपूर, केन्द्रीय सड़क सुरक्षा महानिदेशालय के सदस्य रवीन्द्र तिवारी और केके बिल्डर के निदेशक विकास सिंह ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कर्नल कपूर ने इस कार्य के लिए विकास सिंह की सराहना की क्योंकि यह काम उन्होंने अपनी ओर से व्यक्तिगत रुचि लेकर किया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!