
गांव के किसान सुनील सिंह मुंडा ने व्यापक पैमाने पर करेले, बरबटी, खीरा आदि का खेती की है
पोटका 3 फरवरी- पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका प्रखंड के टांगराईन गांव में पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के 100 किसानों ने व्यापक पैमाने पर सुनील मुंडा द्वारा वैज्ञानिक पद्धति में की गई करेले के खेती का शैक्षणिक भ्रमण किया। उक्त शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन एवं एच डी एफ सी बैंक के संयुक्त तत्वधान में किया गया। ज्ञात हो कि टांगराईन के किसान सुनील सिंह मुंडा ने कोलकाता के कृषि विशेषज्ञ शुभदीप महतो के दिशा निर्देश पर व्यापक पैमाने पर करेले, बरबटी, खीरा आदि का खेती की है। अब तक करेले की खेती में वे 80000 रू तक खर्च कर चुके हैं।
इच्छाशक्ति हो तो झारखंड के किसी भी मिट्टी में खेती कर किसान लाखों रूपए कमा सकते हैं
उनका कहना है कि 3-4 लाख तक की आमदनी होगी। कृषि विशेषज्ञ शुभदीप महतो ने शैक्षणिक भ्रमण में आए सभी किसानों को करेले की खेती का गुर सिखाया और बताया कि अगर पानी की व्यवस्था और किसानों में इच्छाशक्ति हो तो झारखंड के किसी भी मिट्टी में खेती कर लाखों रूपए कमाए जा सकते हैं। शैक्षणिक भ्रमण में आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त जयहरि सिंह मुंडा व सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल ने सभी किसानों को इस तरह मनोबल को ऊंचा करके खेती करने की सलाह दी।
किसानों की तरफ से शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व कर रहे थे देंगा – देपेंगा ट्रस्ट खूंटपानी के सीनियर कोऑर्डिनेटर शेखर सुमन। किसानों को बारी-बारी से समझाने में वीरेंद्र घोष व घासीराम पातर की मुख्य भूमिका रही। पूरे भ्रमण को सफल बनाने में सागर सोनकर, कार्तिक मुंडा, मोहनलाल मुन्डा , बबलू सरदार, प्रणव सिंह मुंडा, प्रकाश कर्मकार , सूरज साव आदि की मुख्य भूमिका रही।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!