
तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडीह में कल, 30 जून को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो एवं उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के आवागमन, हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को सभी तैयारियां स-समय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मौक़े पर उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला) सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी (राजनगर) मलय कुमार, अंचलधिकारी (राजनगर) हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, नजारात उपसमहर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!