
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल अब आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है
नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान में सारंडा के जुलाई के कुलपाबुरु में नक्सलियों के 5 बंकर को बरामद करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया है। यह पांचों बंकर नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर बनाया गया था। जहां नक्सली शरण लिए हुए थे और छुपे रहते थे।
ज्ञात हो कि नक्सलों के खिलाफ सुरक्षा बल अब आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। सर्च अभियान के दौरान बरामद और ध्वस्त किए किए गए बंकर काफी बड़े और विशाल थे, जहां काफी संख्या में नक्सलियों के रहने व छुपने की व्यवस्था थी।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा , झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
4 मार्च’ 2025 से चल रहा है विशेष संयुक्त अभियान
इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में बीते 4 मार्च’ 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान गुरुवार यानि 10 अप्रैल 2025 को जराईकेला थानान्तर्गत वन क्षेत्र कुलपाबुरू के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में 5 नक्सली बंकर को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं नक्सलियों के खिलाफ संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!