
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है
चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के बीच वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री बरामद किया है.
प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
वर्ष 2022 से लगातार चल रहा संयुक्त अभियान
वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाडी क्षेत्र में हथियार/गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में दिनांक 18.03.2025 को गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 18.03.2025 को गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू और लोवाबेडा के बीच वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनष्ट किया गया है। साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगी
1. केन आई०ई०डी०-02 नग (प्रत्येक लगभग 04 किलोग्राम)
2. कॉर्डेक्स वायर-20 मीटर
3. इलेक्ट्रिक स्विच-50 नग
4. स्प्लिंटर 01 किलोग्राम लगभग
5. सिरिज 40 पीस
6. इलेक्ट्रिक वायर (02 एम०एम०)-100 मीटर
7. इलेक्ट्रिक वायर (04 एम०एम०) -20 मीटर
8. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
अभियान दल में शामिल
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. सी०आर०पी०एफ० 60 BN.

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!