
अधीनस्थ वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी
पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्तमान नक्सल परिदृश्य एवं जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची अखिलेख झा, भा०पु०से० द्वारा दिनांक 13.05.2025 एवं 14.05.2025 को क्षेत्र भ्रमण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय में मनोज रतन चौथे, भा०पु०से०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा, आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, पारस राणा, अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, रितविक श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, चतरा (प्रतिनियुक्ति पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा) एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
साथ ही पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सारंडा वन क्षेत्र में विभिन्न कैम्पों एवं थानों का भ्रमण किया गया एवं छोटानागरा थाना अन्तर्गत CRPF कैम्प में रात्रि विश्राम किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सी०आर०पी०एफ०, झारखंड जगुआर, जैप एवं चाईबासा जिला बल के प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/जवानों को आई०ई०डी० विस्फोट से बचाव एवं नक्सल विरोधी अभियान का सुरक्षा संबंधी SOP का पालन करने हेतु विस्तृत रूप से ब्रीफिंग किया गया। मनोहरपुर थाना अन्तर्गत टिमरा कैम्प, किरीबुरू थाना अन्तर्गत CRPF कैम्प किरीबुरू, सेडलगेट कैम्प एवं किरीबुरू थाना का भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!