
इससे पूर्व विशेष शाखा में डीआईजी पद पर पदस्थापित थे
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2011 बैच के अधिकारी अनुरंजन किस्पोट्टा ने आज कोल्हान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान डीआईजी मनोज रतन चौथे से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। यह समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति रही।
नवनियुक्त डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा इससे पूर्व विशेष शाखा में डीआईजी पद पर पदस्थापित थे, जहां उन्होंने राज्य की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब कोल्हान रेंज का दायित्व संभालते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, सामाजिक सौहार्द और जनसुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
अनुभव और कार्यशैली से है बड़ी उम्मीद
श्री किस्पोट्टा को राज्य के एक कुशल, सुलझे हुए और रणनीतिक सोच रखने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। विशेष शाखा में रहते हुए उन्होंने कई संवेदनशील मामलों को कुशलतापूर्वक संभाला है। उनके कोल्हान रेंज में पदस्थापन से आमजन और पुलिस महकमे को अपराध नियंत्रण, विकास और समावेशी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं।
पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार
पदभार ग्रहण समारोह के बाद डीआईजी ने रेंज के अधिकारियों के साथ प्राथमिक बैठक भी की, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों, शहरी कानून-व्यवस्था और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों का आचरण जनता के प्रति संवेदनशील और सेवा भावना से प्रेरित होना चाहिए।
कोल्हान रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावांमें अब प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई ऊर्जा और दिशा की अपेक्षा की जा रही है।
चाईबासा से प्रकाश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!