
अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं। फिलहाल वे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं
आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हे मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है। अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं। फिलहाल वे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह झारखंड में कई जिलों में डीसी के पद पर भी नियुक्त रह कर काम कर चुकी हैं।
बता दें कि वर्तमान में झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते पदस्थापित है। एल ख्यांग्ते इसी माह के 31 अक्टूबर को सेवनिवृत होंगे। झारखंड में आचार संहिता लागू हो गया है। इस कारण मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापन का फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है।
“झारखंड के राजवंश” नामक पुस्तक का लोकार्पण जमशेदपुर में |Mashal News|
झारखंड में 13 व 20 नवंबर दो चरणों में होगा मतदान, मतगणना 23 नवंबर को

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!