
पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में एक सड़क हादसा हुआ। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखून के पास सोमवार को आधी रात बारात से वापस लौट रहा टाटा मैजिक वाहन सड़क किनारे बने घर की दीवार से टकरा गाय। इसमें एक बाराती की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार गालुडीह थाना क्षेत्र की झाटी झरना पंचायत के भोमराडीह गांव के कुछ लोग अपने रिश्तेदार के घर बारात में शामिल होने नरगा गए थे। सोमवार की देर शाम बारात पश्चिम बंगाल के लवबनी के लिए निकली। वापसी के दौरान बारात के वाहनों में शामिल टाटा मैजिक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे।
इस हादसे में वाहन पर सवार झरना पंचायत के भोमराडीह निवासी किरिटी सिंह का मौत हो गई। बलराम सिंह, आकाश सिंह और गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घटनास्थल से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है ।घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामदास सोरेन मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी ली।
Also Read: 30 Years Of Akshya Kumar: सिनेमा में पूरे हुए अक्षय कुमार के 30 साल

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!