
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को घायल हो गए। राजधानी पटना में राबड़ी आवास पर सीढ़ी से उतरते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिर गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लालू के कंधे और कमर में भी गहरी चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई है। डॉक्टरों की ओर से बताया गया कि उनके दायें कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के घायल होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद से ही आरजेडी कार्यकर्ता और लालू के चाहने वालों की राबड़ी आवास के बाहर भीड़ जुट गई है।पार्टी सुप्रीमो का हाल जानने के लिए आरजेडी नेता भी राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। वहीं, डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिससे कारण लोग उनसे मिल नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़े :-पटना : तेजस्वी यादव ने बताया अपनी पत्नी के नाम का राज, रिसेप्शन के लिए पत्नी संग पहुंचे पटना
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!