
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वाहन के खाई में गिरने से 5 जवानों की मौत, 8 जवान घायल।।
मेंढर/जम्मू: सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से आठ जवान घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई जब सेना का एक वाहन जिले के बनोई की ओर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि वाहन करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे 5 जवानों की मौत हो गई और 8-9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
24 दिसंबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पाँच भारतीय बहादुरों के मारे जाने की दु:खद खबर आ रही है। बचाव अभियान जारी है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
संस्थापक वरुण कुमार अध्यक्ष विनय कुमार यादव महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा उपाध्यक्ष अवधेश कुमार और सुखविंदर सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह ने शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!