
राजनगर : गोविंदपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में विधिक सेवा के बारे में दी गई जानकारी।
गोविंदपुर पंचायत परिसर में जिला विधिक सेवा के अधिकार मित्र रवि कांत भकत तथा पंचायत के मुखिया सानो राम टुडू के संयुक्त तत्वावधान के रुतडीह, गोविंदपुर, खैरबनी, बारूटांड के महिला तथा लाभुकों को मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने के बारे में बताया गया कि बैंक एकाउंट उपडेट या आधार साइडिंग करवा के रखें। अबुआ आवास एवं मोदी आवास से समन्धित समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस क्रम में जिला विधिक सेवा के कुछ प्रमुख कार्यों में महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता, आर्थिक रूप से कमजोर या हाशिए पर पड़े लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, गुमशुदा बच्चे, बालिकाओं की तस्करी से संबंधित मामलों, वैकल्पिक विवाद समाधान, मुकदमे पूर्व विवादों का समाधान या मध्यस्थता, पीड़ितों को मुआवजा दिलाना जैसे योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। मुफ्त कानूनी सहायता के लिए प्रकार और क्या क्या सेवाएं प्रदान की जाएगी बताया गया। आम जनता का बुनियादी मानवाधिकार में जीवन जीने का अधिकार, यातना से मुक्ति, स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार, विचार, विवेक, धर्म राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा का अधिकार अदि के बारे में बताया गया। डायन प्रथा, दहेज प्रथा, मद्य निषेध, नासा मुक्ति जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया गया।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!