
झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद क्षेत्र के महुआर पंचायत में सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई एक महिला के परिजनों ने ही पीड़िता पर किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर घटना में संलिप्त बताए जा रहे महिला के पति के भाईयों को हिरासत में लिया है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नगर थाना के अवर निरीक्षक अमित कुमार के समक्ष दिए बयान में कहा है कि वह रात में शौच के लिए निकली थी।
इसी दौरान गांव के ही सुनील चौधरी और एक और व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जबरन उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाया गया। जहां पर दोनों ने कई बार दुष्कर्म किया।
महिला ने बताया कि उसने किसी तरह से शोर मचाया तो गांव के कुछ लोगों के अलावा उसके पति के दो भाई भी आ गए।इन लोगों ने दोषियों को सजा देने की बजाए उल्टे पीड़िता के साथ ही मारपीट की। वह इतने पर भी नहीं रुके। इसके बाद महिला के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। जब वह पूरी तरह आग की लपटों में आ गई तो आवाज सुनकर गांव के कुछ और लोग पहुंचे।
किसी तरह उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिवार यह दावा कर रहा है कि लोक-लाज के भय से महिला ने खुद ही आत्मदाह की कोशिश की है। पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!