
पार्किंग ठेकेदारों के आगे जेएनएसी झुक गया है। जेएनएसी ने पहले की तरह दोबारा शहर के बिष्टुपुर व साकची क्षेत्र में रोड किनारे 8 पार्किंग स्थलों की बंदोबस्त के लिए 3.20 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला है। इससे पहले 14 जून को जेएनएसी ने ठेकेदारों की मनमानी रोकने के लिए आठ पार्किंग एरिया को मर्ज कर तीन ग्रुप बनाकर टेंडर निकाला था। इसका ठेकेदारों ने बहिष्कार किया था। ठेकेदारों ने टेंडर का पेपर तक नहीं खरीदा था। 2022-23 में जेएनएसी ने इन आठ पार्किंग स्थानों के लिए 1.47 करोड़ का टेंडर निकाला था।
इस पर ठेकेदारों ने दो करोड़ की ऊंची बोली लगाकर 3.47 करोड़ में टेंडर लिया था। इसलिए पिछले साल के बंदोबस्ती रेट को न्यूनतम बोली निर्धारित किया है। ऐसे में इस बार 3.47 करोड़ से भी अधिक की बोली लगेगी। 16 अगस्त से टेंडर पेपर की बिक्री होगी। इसके बाद 23 अगस्त को जेएनएसी सभागार में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टेंडर फाइनल होगा। इस बार के टेंडर में ठेकेदारों को अपने सालाना टर्न ओवर भी बताना पड़ेगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!