
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की धांसू मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज सितारे भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी जबरदस्त कहानी से समीक्षकों का दिल जीत लिया है।
कई समीक्षकों ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म को चार स्टार दिये हैं। लेकिन अब ऑडियंस के भी मूवी पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ट्विटर पर देखते ही देखते आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ट्रेंट में आ गई है।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर लोग भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। उनके ट्वीट्स देखकर कहा जा सकता है कि मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “लंबे समय के बाद एक अच्छी मूवी थिएटर में देखने को मिलेगी, जिसकी जमकर तारीफ भी होगी।
After a long time, such a good movie will be seen in the theater, which will be praised and action will also be.#RockyAurRaniKiiPremKahaanipic.twitter.com/TTfiHdshNn
— ༒Mohit༒ (@Mr__Mohit_) July 28, 2023
” दूसरे यूजर ने लिखा, “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को हिंदी सिनेमा की ग्रेट फिल्म घोषित किया गया है। इसे जल्द ही ऑल टाइम हिट मूवी भी घोषित किया जाएगा।” फिल्म में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री से भी लोग इंप्रेस दिखे, जिसे लेकर एक यूजर ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया। फिल्म का सबसे पसंदीदा भाग है आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री। ये अच्छी मूवी है और हर किसी को देखनी चाहिए।”

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!