
अखिल झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में डिमना स्थित हलुदबानी में वीर शहीद सिदो कान्हू के मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और संकल्प लिया गया की किसी भी गलत के खिलाफ जोरदार आवाज उठाना है और गलत का विरोध करना है।इस मौके पर हेमंत पाठक ने कहा 30 जून, 1855 को झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ पहली बार विद्रोह का बिगुल फूंका। इस दिन 400 गांवों के 50000 लोगों ने साहिबगंज के भोगनाडीह गांव पहुंचकर अंग्रेजों से आमने-सामने की जंग का एलान कर दिया। आदिवासी भाइयों सिद्धो-कान्हो और चांद-भैरव के नेतृत्व में तब संथालों ने मालगुजारी नहीं देने और अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो का जोर-शोर से एलान किया।
अंग्रेजों ने तब संथाल विद्रोहियों से घबराकर उनका दमन प्रारंभ किया। इसकी प्रतिक्रिया में आदिवासियों ने अंग्रेजी सरकार की ओर से आए जमींदारों और सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया। तब विद्रोहियों को सबक सिखाने के लिए अंग्रेजों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। चांद और भैरव को अंग्रेजों ने मार डाला। इसके बाद सिद्धो और कान्हो को भोगनाडीह में ही पेड़ से लटकाकर 26 जुलाई 1855 को फांसी दे दी गई। लेकिन इनकी वीरता आज भी प्रत्येक झारखंडी के दिल में झारखंड के भारतीय स्वतंत्रता सेनानियो का इतिहास झारखंड के पाठ्यक्रम में पढ़ने की आवश्यकता है।इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष साहेब बागती,अध्यक्ष जगदीप सिंह , प्रदीप राय ,अभिमन्यु सिंह,राहुल कुमार ,मनीष कुमार,मंटू सतुआ, बादल कुमार, प्रद्युम नामता,दीपक कुमार रमेश कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!