
कुछ लोग केवल फैशन के लिए कछुए की अंगूठी धारण कर लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इसे धारण करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए तो आपकी किस्मत को चमकते देर नहीं लगती। आइए जानते हैं कछुए की अंगूठी धारण करने के क्या नियम हैं। सनातन धर्म में कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। यही कारण है कि बहुत से लोग अपने घरों में कछुए की मूर्ति रखते हैं या फिर कछुए की अंगूठी पहनते हैं। अगर ज्योतिष की सलाह पर कछुए की अंगूठी धारण की जाए तो इसके कई लाभ हैं। आइए जानते है कि किन राशियों के लिए यह शुभ फल प्रदान करती है।
कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वाले जातकों द्वारा कछुए की अंगूठी धारण करने से विशेष लाभ मिलता है। हालांकि, अन्य राशि के लोग भी इसे धारण कर सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अंगूठी को पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी तरफ होना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस अंगूठी को धारण करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर भागता है। उसके जीवन का अच्छा समय शुरू होने के साथ ही, उस पर हमेशा लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है। केवल चांदी से बनी हुई कछुए की अंगूठी धारण करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसे हमेशा दाएं हाथ की तर्जनी उंगली यानी बीच वाली उंगली में पहनना चाहिए। बाएं हाथ में अंगूठी धारण करने से नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। साथ ही कछुए की अंगूठी को शुक्रवार के दिन धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!