
आज शुक्रवार शाम तकरीबन 4.30 बजे दहला भागलपुर का नवगछिया बाजार, एक के बाद एक 21 गैस सिलेंडरों में विस्फोट
भागलपुर का नवगछिया बाजार शुक्रवार को गैस सिलेंडरों के धमाके से दहल उठा। एक के बाद एक 21 सिलेंडरों में विस्फोट से काफी दूर तक के इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटों में काफी सामान जलकर राख हो गया और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुए।
क्या है विस्फोट का कारण?
फिलहाल आग का कारण पता नहीं चल सका है। धमाके के पीछे अवैध सिलेंडर रिफिलिंग को कारण बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो नवगछिया बाजार स्थित नौनियापट्टी के एक घर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग का काम हो रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे कहीं से निकली चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया।
इलाके में दहशत का माहौल
विस्फोट की आवाज और आग के कारण आसपास के लोगों ने भी अपने घर खाली कर भाग खड़े हुए।
फिलहाल दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। चार दमकल से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीओ और एसडीपीओ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से 63 गैस सिलेंडर जब्त भी किया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई है। आसपास के लोगों के मकानों को नुकसान की बात भी कही जा रही है।
Article by- Nishat Khatoon

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!