
जिले में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में रैफ की तैनाती की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने शहर के कई इलाकों को चिह्नित किया है, जहां विशेष प्रतिनियुक्ति करनी है। वहीं, 1800 पुलिस बल की तैनाती होगी। चांद के दीदार के बाद ईद मनाई जाएगी।
इसमें जिला बल के अलावा आईआरबी के भी जवान होंगे। साथ ही टाइगर मोबाइल और सीसीआर वाहनों को भी शहर के विभिन्न मार्गों पर लगाया जाएगा। एक दिन पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। शहर में सुबह पांच बजे से ही नो इंट्री रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने विशेष रूप से तैयारी की है। इस दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
इन इलाकों में विशेष सतर्कता
कदमा के शास्त्रीनगर, मानगो, जवाहरनगर, मुंशी मोहल्ला, गोलमुरी, जुगसलाई, परसूडीह, टेल्को सहित अन्य इलाकों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। उन जगहों पर अस्थायी चौकी बनेगी, जहां पहले बवाल हुआ था। शहर में 32 ऐसे जगहों को चिह्नित किया गया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!