परसूडीह में सांड ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। सांड बाज़ार में घूम रहा था। अचानक उसने युवक पर हमला कर दिया। सांड ने युवक को उठाकर पटक दिया। इससे युवक को गंभीर चोट आयी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हमला करने के बाद सांड ने बाज़ार में कई लोगों को दौड़ाया।
पहले भी ले चुका है 2 लोगों की जान
बाद में लोगों ने उसे पत्थर से मारकर बाज़ार से बाहर निकाल दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सांड को क़ाबू करने के प्रयास में है। ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों साकची में सांड ने 2 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
शहर में बढ़ा आवारा पशुओं का आतंक
गौरतलब है कि शहरों में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। काम लायक नहीं रह जाने के बाद लोग अपनी गायों और बैल को खुला छोड़ देते हैं। यही जानवर शहरों में घूमते हुए आतंक मचाते हैं। कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी यही जानवर ही हैं। रांची हो या जमशेदपुर, सड़क पर खुला घूमते गाय और बैल लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!