
कदमा एलआईजी फ्लैट में पत्नी को लाने ससुराल गए निखिल राय की मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के साला विक्की ने बताया कि निखिल रॉय ने खुद अपने शरीर पर ब्लड से कई वार किया था जिसे बचाने के चक्कर में वह भाई सन्नी के साथ जख्मी हो गया। इधर निखिल राय की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले मारपीट या हत्या से इनकार किया है।
मालूम हो कि निखिल ने कदमा निवासी हनी सिंह से 2017 में प्रेम विवाह किया था। उसका एक बेटा भी है। पत्नी गुरुवार को मायके चली गई तो निखिल ने ससुराल में हंगामा किया और आत्महत्या का प्रयास किया था। इससे पुलिस ने रात भर निखिल को थाने में रखा था ताकि वह आत्महत्या न करें। लेकिन सुबह में थाना से छूटकर वह ब्लेड के साथ ससुराल पहुंच गया और खुद पर कई बार कर ली। फिलहाल विक्की और सन्नी का प्राथमिक उपचार कराने के साथ पुलिस दोनों पक्ष के बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!