
कार्यक्रम मन के तार को झंकार, एक कदम मानसिक स्वास्थ्य की ओर नामक कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की अनुषंगी इकाई महिला जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज सांस्कृतिक भवन परिसर साकची में रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्पीच एंड हियरिंग थेरेपिस्ट डॉ. प्रकाश कुमार राय, पतंजलि के झारखंड प्रदेश के भारतीय शिक्षा बोर्ड के कृष्णा प्रसाद, अध्यात्मिक कवि एवं लेखक अनिरुद्ध त्रिपाठी के अलावा स्वर्णकार चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश वर्मा, विश्व हिन्दू परिसद के जमशेदपुर महानगर सह प्रभारी श्याम सुन्दर जी मुख्य रूप से शामिल हुए।
समाज के अध्यक्ष राम विलास शर्मा ने कार्यशाला को लेकर विचार रखते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया और महिला कमेटी को ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों का स्वागत महिला अध्यक्ष मीरा शर्मा ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारी प्रदीप शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, युवा अध्यक्ष संजीव शर्मा के अलावा मीना शर्मा, विनीता शर्मा, चंदा, ऋतु विश्वकर्मा, सचिव नीतू शर्मा और पप्पी शर्मा का सहयोग रहा। मंच संचालन वंदना शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन महिला संगठन मंत्री चंदा शर्मा ने किया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!