Advertisements

जुगसलाई स्टेशन रोड में सड़क किनारे पुराने टायर गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इससे सुबह टहलने निकले लोगों में अफरातफरी मची थी। किसी ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना आग लगने की सूचना दी थी। इससे पुलिस के साथ फायर बिग्रेड के दो दमकल मौके पर पहुंची और दो घंटे के प्रयास से आग पर काबू पा लिया।
जबकि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने मे जुटी है। खाली जगह में बेकार टायर रखने वाले मो. सलाम से भी पूछताछ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ने सड़क किनारे टायर गोदाम से चिंगारी 6.40 बजे थी, जिस पर दमकलकर्मियों ने 8.35 बजे पूरी तरह से काबू पा लिया। माना जा रहा है कि किसी ने बिड़ी-सिगरेट फेंका होगा। इससे कई महीने से मुख्य सड़क किनारे पड़े दर्जनों बेकार टायर में आग लग गई।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!