
सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में पुलिस का कहना है कि इसकी प्लानिंग में प्राथमिकी अभियुक्त के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे। जांच में पता चला कि शूटरों के लिए पैसा हम प्रवक्ता ने ही दिया था। पुलिस को पता चला है कि प्राथमिकी अभियुक्त और दानिश रिजवान के बीच अच्छे संबंध थे।
प्लानिंग के बाद दानिश से पैसे लेने के लिए पूर्व बॉडीगार्ड नादिर ही गया था। नादिर उससे पैसे लेने के लिए शूटरों को दिया। शूटर रांची के एक होटल में ठहरे। इसके बाद सुषमा की रेकी कर 13 दिसंबर को कोर्ट जाते समय शूटरों ने सुषमा को गोली मारकर घायल किया।
भाई ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
सुषमा के भाई सिकंदर के बयान पर पूर्व आईजी पीएस नटराजन, दानिश रिजवान, नादिर, नीरज सिन्हा, अजय कश्यप व अन्य पर केस दर्ज हुआ था। उसने कहा कि संदेह है कि सुषमा पर हुए हमले में प्राथमिकी अभियुक्तों की साजिश है। इसमें पी नटराजन की भी भूमिका है। इन सभी पर उनकी बहन ने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसे अंदेशा है कि इसी वजह से इन लोगों के द्वारा साजिश रचकर उनकी बहन पर जान से मारने की नीयत से हमला करवाया गया है।
सुषमा ने लगाया था रेप का आरोप
गौरतलब है कि सुषमा बड़ाईक ने जीतनराम मांझी की हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर रेप का आरोप लगाया था। ये भी दावा किया था कि दानिश रिजवान से उसका एक बच्चा भी है। सुषमा बड़ाईक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि साल 2011 में वह किसी काम से पटना आई थी। काम खत्म होने के बाद पटना जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। कोई ट्रेन नहीं मिली। इसी बीच स्टेशन पर कुछ मनचले आ गए जिनसे डरकर वो स्टेशन से बाहर आ गई। स्टेशन के बाहर उसे दानिश रिजवान मिला और मदद की पेशकश की।
पीएस नटराजन केस से सुर्खियों में आई सुषमा
सुषमा बड़ाईक ने बताया कि दानिश उसे सचिवालय थाना इलाका स्थित एक फ्लैट में ले गया और 2 प्लेट खाना मंगवाया। सुषमा का आरोप था कि खाना खाते ही उसे नशा हो गया। नशे की हालत में दानिश ने उसका रेप किया। वो अगले दिन रांची लौट गई। सुषमा का कहना था कि बाद में उसे, उसके गर्भवती होने का पता चला। गौरतलब है कि सुषमा बड़ाईक आईपीएस पीएस नटराजन पर रेप का आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थी। सुषमा बड़ाईक ने पीएस नटराजन का स्टिंग ऑपरेशन किया था। बाद में रेप का आरोप लगाया था।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!