• होम
  • राज्य
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Gujarat
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Uttar Pradesh
    • West Bengal
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • COVID-19
  • हेल्थ / फिटनेस
  • वीडियोज
  • अन्य खबरें
  • Trending News
What's Hot

राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

June 8, 2025

उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 7, 2025

पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

June 5, 2025
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Mashal News – मशाल न्यूज़
Download the APP
  • होम
  • राज्य
    1. Jharkhand
    2. Bihar
    3. Chhattisgarh
    4. Delhi
    5. Gujarat
    6. Madhya Pradesh
    7. Maharashtra
    8. Odisha
    9. Uttar Pradesh
    10. West Bengal
    11. View All

    राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

    June 8, 2025

    उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    June 7, 2025

    पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

    June 5, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित….

    June 5, 2025

    Nalanda : मां के श्राद्ध कर्म के दौरान बार बालाओं का डांस !

    November 4, 2024

     ‘जनप्रिय भागलपुर’ की ओर से विश्वविद्यालय बाल निकेतन में दिलदारपुर के ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच वस्त्रों का वितरण

    September 26, 2024

    Jamshedpur : बाबा जीवन सिंह का जन्मदिन मनाने 800 श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब रवाना

    September 3, 2024

    मुज़फ्फरपुर : भाजपा समाज को हिंदू-मुस्लिम, जातियों व भाषाओं में बांटकर सत्ता पर काबिज होती रही है-अनिल कुमार राय

    March 22, 2024

    Ranchi :  अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘माटी की गूंज’ का भव्य एवं विशाल आयोजन 2 मार्च को, आड्रे हाउस परिसर में जुटेंगे तीन राज्यों के कई सामुदायिक व जन संगठनों के कार्यकर्त्ता  

    February 28, 2025

    Ranchi : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिरोध मार्च

    February 17, 2025

     रायपुर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक

    April 27, 2024

    भोपाल: तीन बार चुनाव हारने वाले व उनके परिजनों को भी पार्टी टिकट नहीं देगी – कांग्रेस

    September 13, 2023

    Ranchi : जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में आइसा की पुनः जीत पर डीएसपीएमयू और रांची विश्वविद्यालय में निकाला गया विजय जुलूस

    April 29, 2025

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने महिला नेता के नाम पर लगाई मुहर।

    February 19, 2025

    नई  दिल्ली : मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी पटमदा पूर्वी सिंहभूम को बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।

    January 30, 2025

    दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन , देश में खोया एक महान नेता।

    December 27, 2024

    गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र में निर्विरोध चयन दरअसल ‘एक चुनाव क्षेत्र एक उम्मीदवार’ का एक नया फासिस्ट प्रयोग -भाषाण

    April 23, 2024

    अरब सागर मे डूबा 14 वर्षीय लड़का चमत्कारिक रूप से जिंदा बचा

    October 2, 2023

    सूरत की सड़क पर खोए हुए ‘हीरे’ ढूंढ रहे लोग; यहाँ आगे क्या हुआ

    September 25, 2023

    Gujarat: राष्ट्रपति ने ई विधान एप्लीकेशन का उद्घाटन किया, पारदर्शिता की उम्मीद जतायी

    September 13, 2023

    Bhopal : अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

    April 2, 2025

    भोपाल : “8वां जनजातीय साहित्य महोत्सव 2025, रबिन्द्र गिलुवा की भागीदारी और आदिवासी समाज के मुद्दों पर गहन विमर्श” 

    February 11, 2025

    रीवा : गणतंत्र दिवस पर आजादी के प्रतीक स्तंभ की उपेक्षा और अपमान के विरोध में लोकतंत्र सेनानियों ने लौटाया शाल श्रीफल सम्मान

    January 27, 2025

    चक्रधरपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय 

    December 16, 2024

    Mumbai : आईफा के सिल्वर जुबिली सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 16 मार्च को रात 8 बजे से ज़ी टीवी पर देखने मिलेगा अवॉर्ड्स का जश्न और सितारों की दमदार परफॉर्मेंस का धमाका

    March 15, 2025

    Jamshedpur : 46वें राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने झारखण्ड की पुरुष एवं महिला टीमें नागपुर रवाना

    February 22, 2025

    Jamshedpur : भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं – डॉ. अजय

    October 14, 2024

     पुणे : लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का दूसरा सम्मेलन जगा गया है सामूहिकता की एक नयी उम्मीद 

    September 24, 2024

    ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन 

    May 25, 2025

    पारादीप/जमशेदपुर : 26 वीं राष्ट्रीय मिनी एवं यूथ टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिनी बालिका टीम को गोल्ड एवं बालक टीम को सिल्वर मेडल

    May 6, 2025

    Ranchi :  अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘माटी की गूंज’ का भव्य एवं विशाल आयोजन 2 मार्च को, आड्रे हाउस परिसर में जुटेंगे तीन राज्यों के कई सामुदायिक व जन संगठनों के कार्यकर्त्ता  

    February 28, 2025

    जमशेदपुर एफसी अंडर-17 ने ओडिशा एफसी को 2-0 से हराया

    February 10, 2025

    रांची : कुंभ मेले में हुई मौतों पर भाकपा-माले झारखंड राज्य कमिटी ने जताई गहरी संवेदना

    January 29, 2025

    महाकुंभ संगम तट पर भगदड़ 17 लोगों की मौत 50 से ज्यादा घायल अखाड़ो ने रद्द किया शाही स्नान। 

    January 29, 2025

    आदित्यपुर के ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में रजत पदक एवं कांस्य पदक जीत कर आए कोच एवं सभी खिलाड़ियों को फूल माला पहना एवं लड्डू से किया गया स्वागत

    January 5, 2025

    चाईबासा : उत्तर प्रदेश में होने वाली 7 वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकाडमी चाईबासा के आठ ताइक्वांडो खिलाड़ी कोच सहित रवाना

    December 28, 2024

    Jhargram : पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यिक और रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम ने टी.वी एक्टर दिनकर शर्मा के द्वारा एकदिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप आयोजित 

    June 2, 2025

    चक्रधरपुर : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद पुनः महासचिव चुने गए

    March 25, 2025

     Chaibasa : बाउल गीत कार्यक्रम से बंगाल के कलाकारों ने किया दिल को छूने वाला प्रदर्शन

    March 19, 2025

    Jamshedpur : सीएसआईआर-एनएमएल का ‘संसाधनों के सतत उपयोग के लिए कोयला एवं खनिज लक्षण वर्णन में नवाचार’  पर सम्मेलन 30-31 जनवरी को

    January 29, 2025

    राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

    June 8, 2025

    उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    June 7, 2025

    पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

    June 5, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित….

    June 5, 2025
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • COVID-19
  • हेल्थ / फिटनेस
  • वीडियोज
  • अन्य खबरें
  • Trending News
Mashal News – मशाल न्यूज़
Home » बहुजनो को संविधान बचाने की ज़िम्मेदारी लेनी होगी – काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी।
Jharkhand

बहुजनो को संविधान बचाने की ज़िम्मेदारी लेनी होगी – काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी।

Amit Kumar DasBy Amit Kumar DasNovember 30, 2021No Comments7 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Telegram
Share
WhatsApp Facebook Twitter Telegram
Advertisements
Advertisements
Modi Hardware mart Adityapur

देश की 85 प्रतिशत बहुजन आबादी यानी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक की आज तक आर्थिक संसाधनों में भागीदारी नहीं हो पाई है और न उनकी संख्या के अनुपात में उन्हें राजनीति में भागीदारी मिली है। न ही सरकारी मशीनरी (ब्यूरोक्रेसी) में उन्हे उनके अनुपात में जगह मिली है। यह स्पष्ट दिखाई देता है। जाति के आधार पर उच्च कही जाने वाली जाति के लोग हालांकि आबादी के प्रतिशत में बहुत कम हैं पर उनका हर जगह कब्जा है। चाहे वह कार्यपालिका हो, विधायिका हो, न्यायपालिका हो, शासन-प्रशासन हो, मीडिया हो, हर जगह 15 प्रतिशत मनुवादियों का कब्जा है।

Advertisements
Advertisements

 

सिर्फ सोशल मीडिया ही बचा है जहां दलित आदिवासी, अन्य पिछड़ावर्ग व अल्पसंख्यक अपनी बात कह सकते हैं। उस पर भी अंकुश लगाने की बात की जा रही है।

राजनीतिक लोकतंत्र बनाम सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र:

 

संविधान की प्रस्तावना, जिसे संविधान की आत्मा भी कहा जाता है, में कहा गया है कि – ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. एतददवारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’’

 

इसमें शब्दों का चयन बहुत ही सोच-समझकर किया गया है। पहले सामाजिक न्याय की बात कही गई है फिर आर्थिक और राजनीतिक न्याय की। यानी जब समाज से गैर-बराबरी समाप्त हो जाएगी। ऊंच-नीच की भावना समाप्त हो जाएगी। धर्म , लिंग या जाति के आधार पर भेदभाव समाप्त हो जाएगा और लोगों को आर्थिक न्याय मिलेगा। यानी आर्थिक संसाधनों में समान भागीदारी मिलेगी। पर संविधान लागू होने के 70 साल बाद, आज भी हकीकत यह है कि हमारे देश के प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों पर कुछ वर्चस्वशाली जाति के लोगों का कब्जा है। बाबा साहेब जानते थे कि सिर्फ राजनीतिक अधिकार मिलने से सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा और जब तक सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आर्थिक न्याय भी नहीं मिलेगा। इसलिए बाबा साहेब ने संविधान सभा में बोलते हुए कहा था -‘‘26 जनवरी 1950 से हम एक अंतर्विरोध जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, जबकि सामाजिक और आर्थिक जीवन में हम असमानता से ग्रस्त होंगे।

See also  सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस पर गम्हरिया प्रखंड के नावाडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन।

 

राजनीति में हम ‘एक व्यक्ति एक वोट’ और ‘एक वोट एक मूल्य’ वाले सिद्धांत को मान्यता दे चुके होंगे। सामाजिक और आर्थिक जीवन में तथा अपने सामाजिक ढांचे का अनुसरण करते हुए हम ‘एक व्यक्ति एक मूल्य’ वाले सिद्धांत का निषेध् कर रहे होंगे। ऐसा अंतर्विरोध भरा जीवन हम कब तक जीते रहेंगे? सामाजिक-आर्थिक जीवन में समानता का निषेध कब तक करते रहेंगे? अगर हम ज्यादा दिनों तक इसे नकारते रहे तो इसका कुल नतीजा यह होगा कि हमारा राजनैतिक जनतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा। इस अंतर्विरोध को हम जितनी जल्दी खत्म कर सकें उतना अच्छा, वरना असमानता के शिकार लोग राजनीतिक लोकतंत्र के ढांचे को उड़ा देंगे, जिसे इस सभा ने इतनी मुश्किल से खड़ा किया है।’’ संविधान सभा में ही आगे उन्होंने यह भी कहा था -‘‘हमें सिर्फ राजनीतिक लोकतंत्र से सतुंष्ट नहीं होना चाहिए। हमें अपने राजनीतिक लोकतंत्र को सामाजिक लोकतंत्र भी बनाना चाहिए। राजनीतिक लोकतंत्र तब तक स्थायी नहीं हो सकता, जब तक इसकी बुनियाद में सामाजिक लोकतंत्र न हो। सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ क्या है? इसका अर्थ है एक ऐसी जीवन शैली, जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन का मूलसिद्धांत मानती हो। इसकी शुरूआत इस तथ्य को मान्यता देकर ही की जा सकती है कि भारतीय समाज में दो चीजें सिरे से अनुपस्थित हैं। इनमें एक हैं – समानता। सामाजिक धरातल पर भारत एक ऐसा समाज है जो श्रेणीबद्ध असमानता पर आधरित है। और आर्थिक धरातल पर हमारे समाज की हकीकत यह है कि इसमें एक तरफ कुछ लोगों के पास अताह संपदा है, दूसरी ओर बहुतेरे लोग निपट भुखमरी में जी रहे हैं।’’ बाबा साहेब की संविधान सभा में कही गई बातें आज भी प्रासंगिक हैं।

See also  सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

सरकारी संस्थानों का निजीकरण:

 

दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और अल्पसंख्यकों को आरक्षण के आधर पर सरकारी नौकरियां मिल जाती थीं। वह भी अब सरकार छीनने जा रही है। सरकार सरकारी संस्थानों के निजीकरण में लगी है। एयरपोर्ट, रेलवे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं सभी का निजीकरण किया जा रहा है। हवाई अड्डों पर तो अडानी के बोर्ड भी नजर आने लगे हैं। देश के संसाधनों को बेचा जा रहा हैं। निजीकरण के नाम पर लूट हो रही हे। देश से सरकारी रोजगार के अवसर समाप्त किए जा रहे हैं।

 

आम आदमी जिस रेलवे से अपनी कमाई वाले स्थान से अपने जन्मस्थान तक रेलवे से सफर करता था, निजी हाथों में आने से उनका किराया महंगा हो जाएगा। दूसरी ओर निजीक्षेत्र में आरक्षण अलग ही मुद्दा है। इसके लिए बहुजन वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं पर अभी तक सफलता नहीं मिली। कोई भी निजी कंपनी अपने क्षेत्र में आरक्षण लागू करना नहीं चाहती। शिक्षा का भी निजीकरण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इस कारण मेडिकल कॉलेज की फीस पचास लाख रुपये तक की जा रही है। जाहिर है ऐसे में गरीब बहुजन अपने बच्चों को इतनी महंगी शिक्षा नहीं दिलवा पाएगा। और परिणाम यह होगा कि आज दलित आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग से कुछ लोग प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और आईआरएस बन रहे थे, वे नहीं बन पाएंगे। सरकारी अस्पतालों का निजीकरण होने से इलाज महंगा हो जाएगा और आम लोगों स्वास्थ्य सेवा चिकित्सा से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में धीरे-धीरे संविधान खत्म हो जाएगा और मनुविधान लागू हो जाएगा।

 

बहुत ज़रूरी है संविधान को बचाए रखना:

 

संविधान के प्रति निष्ठा रखना बहुत जरूरी है। पर आज के दौर में सरकार द्वारा सब जगह भगवाकरण किया जा रहा है। स्थिति यह है कि संविधान की किताब पर भी रामायण और महाभारत तथा हिंदू देवी-देवताओं के चित्र उकेरे जा रहे हैं। संविधान के अनुसार हमारा देश कल्याणकारी राज्य है। पर आज इसकी मूलभावना को आहिस्ता-आहिस्ता समाप्त किया जा रहा है। देश के प्रगतिशील सामाजिक कार्यकर्ताओं को देशद्रोह का इल्जाम लगाकर जेल में डाला जा रहा है। आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। आरक्षण का प्रावधान दलित आदिवासी अन्य पिछड़़े वर्ग के प्रतिनिधत्व के लिए किया गया था पर अब उसे आर्थिक स्थिति से जोड़कर 10 प्रतिशत सवर्णों को भी दे दिया गया। यदि आरक्षण खत्म हो गया तो दलित, आदिवासी, बहुजन अल्पसंख्यक फिर पीछे चले जाएंगे। आज सामाजिक न्याय की बहुजनों की उम्मीद भी खत्म हो रही है। देश का सर्वोच्च न्यायालय से भी क्या उम्मीद की जाए। वह भी आजकल भाजपा सरकार का संवाहक बन गया है। हर जगह भगवा रंग चढ़ रहा है।

See also  पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

 

ऐसे में संविधान को बदलने की मनुवादिओं की साजिश को रोकना जरूरी है। संविधान को बचाने के लिए जनजागृति जरूरी है। चेतना जरूरी है। क्योंकि संविधान बचेगा तभी बहुजन और इस देश के आम नागरिक अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। यदि मनुविधान लागू हुआ तो हम फिर पीछे ढकेल दिए जाएंगे। इसलिए हर राज्य में, हर प्रदेश में, हर जिले में, हर गांव व शहर में संविधान को बचाने के लिए आवाज उठनी चाहिए। क्योकि संविधान बचेगा तो हम बचेंगे। हमारे रोजगार बचेंगे। हमारी मानवीय गरिमा बचेगी।

(लेखक बहुजन क्रांति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रभारी है, विचार व्यक्तिगत हैं।)

Amit Kumar Das

Related

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram
Amit Kumar Das
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

Related Posts

राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

June 8, 2025

उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 7, 2025

पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

June 5, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Health & Fitness
Justice

Jamshedpur : एमजीएम जूनियर डॉक्टरों ने मांगा वजीफे में इजाफा, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को सौंपा ज्ञापन

June 4, 2025

Chaibasa : मंझारी प्रखंड स्थित पिलका गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने जताई नाराज़गी

June 3, 2025
Women Empowerment

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस सप्ताह अंतर्गत घाटशिला के पाथरडीह गांव में “पीरियड एंड साइंस” कार्यशाला आयोजित, हिंदी, संथाली और बांग्ला भाषा में किशोरियों व महिलाओं को किया गया जागरूक

June 1, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest news from Mashal News.

Advertisement
Demo

Your source for the serious news. Mashal News is a National News Portal. Latest Jharkhand Bihar Jamshedpur Hindi News

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram YouTube LinkedIn Telegram
Latest Job

Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 11 छात्रों का केबलिंग हार्नेस कंपनी मे चयन,03.00 लाख के पैकेज पर लॉक

May 31, 2025

Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 03 छात्रों का एनएमट्रॉनिक्स कंपनी मे चयन,04.00 लाख के पैकेज पर लॉक

May 25, 2025

Jamshedpur : एनटीटीएफ के 4 छात्रों का प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन, संस्थान के प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने कहा –  संस्थान गौरवान्वित हुआ

May 17, 2025
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Twitter YouTube Instagram Telegram
  • Business
  • Jobs – Careers
  • Lifestyle
  • Others News
  • Social Media
  • अर्थ जगत
© 2025 Mashal News. Designed by Netmore Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

  • Google News