Advertisements

आनंद बिहारी दुबे को कांग्रेस का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे विजय खां का स्थान लेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार शाम इसकी घोषणा की। जारी अधिसूचना के मुताबिक, कांग्रेस ने सरायकेला खरसावां में विशु हेम्ब्रम और पश्चिम सिंहभूम में चंद्रशेखर दास को जिलाध्यक्ष बनाया है।
चार माह पूर्व संभावित जिलाध्यक्षों का रांची में इंटरव्यू लिया गया था। चार माह से नए जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इस घोषणा पर आनंद बिहारी दुबे ने कहा- पार्टी ने दायित्व सौंपा है। नए और पुराने नेताओं को साथ लेकर पार्टी को जिला में मजबूत करने की पहल की जाएगी।
सेना से वीआरएस लेकर झामुमो से जुड़े, अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
- 1982 में आर्मी ज्वाइन किया।
- 1989 सेना से वीआरएस लिया।
- 1990 झामुमो में शामिल हुए।
- 2004 झामुमो महानगर अध्यक्ष बने।
- 2010 झामुमो से इस्तीफा दिया।
- 2012 कांग्रेस में शामिल हुए।
- 2014 जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ा, हारे।
दुबे के सामने ये चुनौतियां
- गुटों में बंटी कांग्रेस को एकजुट करना।
- पुराने और नए कांग्रेसियों में तालमेल बनाना।
- पार्टी को पूर्वी सिंहभूम में मजबूत करना।
- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना।
- गृह विस क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करना।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!