
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री तथा कंपनी से बर्खास्त कर्मचारी अरुण कुमार सिंह ने वेज रिवीजन समझौता में हो रही देर तथा कंपनी में स्थायी प्रकृति के काम को ठेका मजदूरों से कराये जाने का विरोध किया है। अरुण कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी में पहली बार चार साल की अवधि के लिए वेज रिवीजन समझौता होने की बात कही जा रही है। यह कर्मचारियों के हित में नहीं होगा।
वेज रिवीजन समझौता करना चाहिए,अन्यथा काफी नुकसान होगा
यूनियन को तीन वर्ष की अवधि के लिए ही वेज रिवीजन समझौता करना चाहिए, अन्यथा कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। यूनियन की सभी पिछली कमेटियों ने कभी चार साल के प्रस्ताव को नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे रविवार को को कनेक्टिंग रॉड सेक्शन में ठेका कर्मचारियों से काम कराया गया, जो गलत है। उन्होंने इसकी शिकायत कारखाना निरीक्षक से भी की। इसके बावजूद यह जारी है। उन्होंने यूनियन की वर्तमान नेतृत्व से यथाशीघ्र वेज रिवीजन समझौता कराने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी में वेज रिवीजन समझौता 1 अप्रैल 2022 से लंबित है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!