
जमशेदपुर में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है. सभी छठ घाटों की साफ़-सफाई की जा रही है. छठ व्रत धारियों के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से जेसीबी के द्वारा बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान ने अस्थाई कृतिम छठ घाट का निर्माण करवाया गया।
इस मौके पर झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी के इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, बागबेड़ा मध्य इकाई अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, किशोर सिंह, मुखिया उमा मुंडा ,उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य कुमोद सिंह, सीमा पांडे, गीता देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
अस्थाई कृतिम छठ घाट का निर्माण करवाया गया है
इस दौरान कुंवर सिंह मैदान में तीन, चित्रगुप्त पूजा मैदान, दुर्गा पूजा मैदान, रोड नंबर 5 स्थित शिव मंदिर के समीप, राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर, रोड नंबर 4 स्थित ट्रांसफार्मर के समीप में भी एक-एक अस्थाई कृतिम छठ घाट का निर्माण करवाया गया है। कुंवर सिंह मैदान मे नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर कृत्रिम छठ घाट बनाने का कार्य आरंभ किया गया। छठ पर्व के दिन सारे अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी टैंकरों से पानी भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!